Select Date:

'हिंदू राष्ट्र' पर कांग्रेस में कैसा मतभेद, दिग्विजय और कमलनाथ के बयान से समझिए

Updated on 17-08-2023 01:40 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से तीन महीने पहले मंगलवार को कर्नाटक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 'हिंदू राष्ट्र' पर बयान दिया। दिग्विजय सिंह के बयान ने कांग्रेस पार्टी में हलचल मचा दी है। दरअसल दिग्विजय सिंह की टिप्पणी मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की टिप्पणी के बिल्कुल विपरीत है। दरअसल कर्नाटक के हुबली में पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह के बाद दिग्विजय हिंदुत्व को लेकर बयान दिया था। दिग्विजय ने कहा, 'कोई हार्ड या सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है। ये सावरकर ही थे जिन्होंने 'हिंदुत्व' शब्द का निर्माण किया था, और उन्होंने स्वयं दावा किया कि हिंदुत्व का हिंदू और सनातन धर्म के बीच कोई संबंध नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को, जिसने भारतीय संविधान की शपथ ली है, अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करता है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। बाद में वह हिंदू राष्ट्र पर बात कर सकते हैं।

कमलनाथ की टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: दिग्विजय

दिग्विजय ने बीते दिन कमलनाथ के बयान पर मीडिया के बात करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया गया। यह देश सभी का है। हमारे देश में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमान, ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध भी हैं। सभी धर्मों के लोगों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। क्या अशफाक उल्ला खान को शहीद भगत सिंह के साथ फांसी नहीं दी गई थी? दिग्विजय ने कहा कि यह देश सभी का है। दिग्विजय का बयान कमलनाथ के बयान के बाद आया था।

दरअसल कमलनाथ से पूछा गया था कि क्या वह हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान का समर्थन करते हैं? इसके जवाब में कमलनाथ ने कहा था- ' इसमें बहस करने के लिए क्या है? हम पहले से ही 82% हिंदुओं के साथ एक राष्ट्र हैं। अगर किसी देश में इतनी बड़ी हिंदू आबादी है, तो यह दावा करने के लिए क्या है कि हम एक हिंदू राष्ट्र हैं? की जरूरत ही नहीं है। आंकड़े यह सब कहते हैं।

कमलनाथ, दिग्विजय के बयान से एमपी कांग्रेस में दरार?

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के बयानों से सवाल खड़े होने लगे हैं। बीजेपी की ओर से पूछा जा रहा है कि दिग्विजय किसे इस्तीफा देने के लिए कह रहे थे? बीजेपी ने दोनों नेताओं के बयान को कांग्रेस में दरार के सबूत के रूप में पेश किया। बीजेपी ने कहा कि दिग्विजय सिंह किसी और का नहीं, बल्कि कमलनाथ का इस्तीफा मांग रहे थे।

हालांकि, बुधवार को दिग्विजय ने हिंदू राष्ट्र पर कमलनाथ के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए मीडिया और बीजेपी को दोषी ठहराया। दिग्विजय ने कहा कि कमलनाथ ने जो कहा उसे मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया। क्या संविधान में हिंदुत्व का कोई उल्लेख है? हिंदू आबादी की संख्या पर बोलना कोई पाप नहीं है। लेकिन देश संविधान के अनुसार चलेगा। दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के मंत्रियों जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और बीजेपी के सभी मंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पद ग्रहण करते वक्त भारतीय संविधान की शपथ ली थी या हिंदू राष्ट्र की?

इधर सीएम शिवराज और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि, 'न तो दिग्विजय और न ही कमलनाथ का हिंदुत्व या राष्ट्र या समाज से कोई लेना-देना है। वोट हासिल करने के लिए, वे ऐसे बयान देते रहते हैं।

एमपी PCC चीफ से इस्तीफा देकर BJP में शामिल हों कमलनाथ: बाजपेयी

वहीं मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक कदम आगे बढ़कर कमलनाथ से बीजेपी में शामिल होने का आग्रह किया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि अगर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बयान के बाद इस्तीफा देते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, 'दिग्विजय का बयान राजनीतिक है, जिसमें वह कमलनाथ के इस्तीफे की मांग करते हैं। हम कमलनाथ का स्वागत करेंगे अगर वह कांग्रेस और पीसीसी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देते हैं। जो कोई भी हिंदू और हिंदुत्व को समझता है, उसे भारत की विचारधाराओं की समझ है। हम इस विचारधारा वाले सभी लोगों का समर्थन करते हैं, और इसमें कमलनाथ भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.