Select Date:

धरती के 10 किमी नीचे कौन सा खजाना ढूंढ रहा चीन, जिनपिंग के आदेश पर शुरू हुई खुदाई

Updated on 01-06-2023 06:39 PM
बीजिंग: चीन के वैज्ञानिक पृथ्वी के अंदर 10000 मीटर गहरा छेद कर रहे हैं। इसका मकसद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए पृथ्वी की सतह के ऊपर और नीचे नई सीमाओं की खोज करना है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के अब तक के सबसे गहरे बोरवेल के लिए ड्रिलिंग देश के तेल समृद्ध प्रांत शिनजियांग में मंगलवार को शुरू हुई। इससे पहले सुबह में चीन ने अपना पहला अंतरिक्ष यात्री गोबी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए रवाना किया। पृथ्वी पर सबसे गहरा मानव निर्मित छेद अभी भी रूसी कोला सुपरडीप बोरहोल है। यह छेद 20 साल की ड्रिलिंग के बाद 1989 में 12,262 मीटर (40,230 फीट) की गहराई तक पहुंच गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन में पतले शॉफ्ट 10 से अधिक महाद्वीपीय परतों या चट्टानी परतों में छेद करेंगे और अर्थ क्रस्ट में क्रेटेसियस सिस्टम तक पहुंच जाएगा। अर्थ क्रस्ट में पाए जाने वाले चट्टान की उम्र 145 मिलियन वर्ष बताई जा रही है। चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक सन जिनशेंग ने सिन्हुआ को बताया कि ड्रिलिंग प्रोजेक्ट में आने वाली मुश्किलों की तुलना दो पतले स्टील के केबलों पर चलने वाले बड़े ट्रक से की जा सकती है।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2021 में देश के कुछ प्रमुख वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पृथ्वी की गहराई में खोजबीन करने का आह्वान किया था। इस तरह के काम खनिज और ऊर्जा संसाधनों की खोज में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी पर्यावरणीय आपदाओं के जोखिमों का आकलन करने में मदद कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.