Select Date:

अंजू भारत वापस लौटीं तो क्या होगा? नसरुल्‍ला से निकाह के बाद क्‍या बन गई हैं पाकिस्‍तानी? समझें

Updated on 19-10-2023 02:08 PM

इस्लामाबाद: राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा पहुंची अंजू करीब 6 महीने बाद वापस भारत लौट रही है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के नसरुल्ला से दोस्ती के बाद उससे मिलने चली गई थीं। अंजू ने अब कहा है कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है और वो अक्टूबर के आखिर में भारत लौट आएंगी। अंजू की वापसी के साथ ही ये सवाल भी है कि उसको भारत लौटने के बाद किस तरह की कानूनी पेचीदिगियों से गुजरना पड़ेगा।

पति की शिकायत पर हो सकती है कार्रवा

अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद ने धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज कराए हैं। अंजू पति से संबंध खत्म होने की बात कह रही हैं और अरविंद से कोई संबंध ना होने की बात कह रही हैं। हालांकि भारत में कानूनी तौर पर अरविंद ही अंजू के पति हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि पुलिस इस मामले में उसे पूछताछ के लिए बुलाए।

 
अंजू ने पाकिस्तान में शादी कर ली है और धर्म परिवर्तन की बात भी सामने आई है। अंजू के शादी के वीडियो के साथ-साथ वहां की अदालत में उसके शादी करने के डॉक्यूमेंट सामने आए थे। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि क्या अंजू ने शादी के बाद क्या पाकिस्तान की नागरिकता ले ली है। अगर अंजू ने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली है तो फिर उसकी भारत में नागरिकता खत्म हो सकती है। अगर अंजू ने वहां सिर्फ शादी की है तो इससे उसकी भारत की नागरिकता पर फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में एजेंसियां उसके पाकिस्तान में शादी और दूसरे दस्तावेज जांचेगी। अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी और उसकी वीजा अवधि बाद में बढ़ा दी गई। ऐसे में इस संबंध में अंजू को कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए लेकिन अंजू के पाक में गतिविधियों की एजेंसियां जरूर जांच कर सकती हैं। ऐसे में साफ है कि अंजू को एजेंसियों के कुछ सवालों के जवाब तो भारत लौटने पर देने होंगे।
 

2019 में हुई थी पाक के नसरुल्ला से दोस्ती

दो बच्चों की मां अंजू राजस्थान में पति के साथ रहती थी। अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के जरिए पाक के नसरुल्ला से हुई। मई में अंजू वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान पहुंच गई। पाक में अंजू ने जुलाई में नसरुल्ला के साथ शादी कर ली और इस्लाम धर्म अपनाते हुए फातिमा नाम रख लिया। इससे जुड़े वीडियो और दस्तावेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।
बच्चों का खातिर लौट रही हूं: अंजू
राजस्थान तक ने अंजू से बातचीत के आधार पर कहा है कि वह अपने बच्चों की खातिर भारत लौट रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के कई सवाल हैं और वह भारत लौटकर सभी सवालों के जवाब देगी। अंजू ने बताया है कि पाकिस्तान में उनके वीजा लिमिट खत्म हो रही है और वो इसे बढ़ावाना नहीं चाहती हैं। इसकी वजह बच्चे हैं। वो भारत लौटकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि पति से उनका संबंध खत्म हो चुका है। वो सिर्फ बच्चों के लिए आ रही हैं।
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.