Select Date:

हमास के खात्मे के बाद गाजा में क्या करेगा इजरायल, पीएम नेतन्याहू ने दुनिया को बताया पूरा प्लान

Updated on 06-12-2023 01:44 PM
तेल अवीव: इजरायल की सेना ने आक्रामकता के साथ गाजा में अपना अभियान बढ़ा रही है। इजरायली सेना, आईडीएफ ने उत्तर के बाद दक्षिण गाजा पर हमले तेज किए हैं। गाजा के जल्दी पूरी तरह से आईडीएफ के नियंत्रण में जाने की संभावना के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध के लक्ष्यों को दोहराया है। नेतन्याहू ने एक बार फिर हमास की कमर तोड़ने और हमास के सभी कमांडरों को खत्म करने की बात दोहराई है। साथ ही नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायली सेना गाजा पट्टी में एक विसैन्यीकृत क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी।

नेतन्याहू ने युद्ध का मकसद बताते हुए फिर से दोहराया कि गाजा से वह अपने बंदियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही हमास की सैन्य और राजनीतिक क्षमताओं को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। जिससे भविष्य में इजरायल को गाजा पट्टी से कोई खतरा महसूस ना हो। नेतन्याहू ने इन बातों के साथ ही युद्ध समाप्त होने के बाद अपने प्लान का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना गाजा पट्टी में एक विसैन्यीकृत (डिमिलिटराइज्ड) क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि उन्हें गाजा पट्टी के विसैन्यीकरण के लिए किसी दूसरी अंतरराष्ट्रीय ताकत के बजाय अपनी सेना पर भरोसा है। बता दें कि डीएमजेड यानी डिमिलिटराइज्ड जोन एक ऐसा क्षेत्र होता है, जहां सेना की तैनाती, हथियारों की तैनाती और दूसरी सैन्य गतिविधियां नहीं की जा सकती हैं।

हमास के खात्मे तक युद्ध ना रोकने की बात दोहराई

बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार रात तेल अवीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक दुनियाभर से उन पर युद्ध को खत्म करने का दबाव है। मैं यहां से दुनिया भर में अपने दोस्तों से कहता हूं कि युद्ध को जल्दी समाप्त करने का हमारा एकमात्र तरीका हमास के खिलाफ भारी बल का उपयोग करते हुए उसे खत्म करना है। सैन्य अभियान ही गाजा युद्ध को समाप्त करने और बंधकों की वापसी सुनिश्चित करेगा। अगर दुनिया चाहती है कि युद्ध जल्दी खत्म हो तो उन्हें हमारे पक्ष में मजबूती से खड़ा होना होगा।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने भी गाजा में सैन्य अभियान जारी रखने और हमास के खात्मे के बाद ही जंग रुकने की बात दोहराई है। गैलेंट ने कहा कि गाजा में सेना बड़े लाभ हासिल कर रही है, लेकिन यह बड़े नुकसान के बिना नहीं आती है। नुकसान से उनका इशारा सीधे तौर पर उन 80 इजरायली सैनिकों की मौत की ओर था, जो गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान के बावजूद हम लक्ष्य से पीछे नहीं हटेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.