Select Date:

संयुक्त राष्ट्र में PM मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कैसा विश्व रिकॉर्ड बना? यहां जानिए

Updated on 22-06-2023 07:28 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित योग सत्र को सर्वाधिक देशों के लोगों की सहभागिता के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के पहले चरण में यहां आये मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और जानीमानी हस्तियों ने भाग लिया।


पीएम मोदी बोले- आप लोगों को देखकर खुश हूं

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग सत्र ने सर्वाधिक देशों की नागरिकता वाले लोगों की सहभागिता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आप सभी को यहां देखकर प्रसन्न हूं। आप सभी का आने के लिए शुक्रिया। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग हैं।''

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की तारीफ


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा कि आज एक योग सत्र में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब का प्रयास हुआ है। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है। यदि आप अधिकांश राष्ट्रीयता या कुछ करने के लिए एक रिकॉर्ड प्रयास के लिए जा रहे हैं और इसे राज्य के प्रमुख के साथ संयुक्त राष्ट्र में कर रहे हैं, तो यह करने का तरीका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.