फीमेल फैन ने मारा प्रभास को थप्पड़ तो गाल सहलाते रह गए 'सालार' एक्टर, सामने आया वीडियो चौंका देगा
Updated on
03-10-2023 02:06 PM
फिल्म 'सालार' फेम प्रभास काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी अभी तक कोई भी फिल्म 'बाहुबली' को टक्कर नहीं दे पाई है। या यूं कहें कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। अब वह दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। लेकिन उसके पहले इनका एक वीडियो सामने आया है। बताया तो यही जा रहा है कि ये पुराना है। मगर इसमें उनको एक फीमेल फैन चांटा मारती दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास का ये वायरल वीडियो साल 2019 का है। जब वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। और फैन्स की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़ी थी। हालांकि एक्टर ने सभी के साथ पोज दिया। इसी दौरान एक लड़की कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड थी। वह खुशी से झूमती हुई एक्टर के पास आई। उनके साथ फोटो खिंचवाया और फिर वहां से चली गईं। लेकिन फिर लौटकर आईं और उन्हें एक थप्पड़ मारा। जिसके बाद प्रभास अपना गाल सहलाते हुए दिखाई दिए।
फैन ने मारा प्रभास को थप्पड़
हालांकि ये थप्पड़ वैसा नहीं था। प्रभास को देखकर किसी का भी एक्साइटेड होना लाजमी है। ऐसा ही हाल इस फैन का भी रहा। उसने फोटो क्लिक कराने के बाद एक्टर के गाल पर जोर से हिट किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि प्रभास भी शॉक्ड थे कि आखिर उनके साथ ये क्या हो गया। फिर वह अपना गाल को सहलाते दिखाई दिए। वहीं, वह लड़की इस हरकत के बाद भी खुशी से हंस रही थी। ऐसा करके वह चीख भी पड़ी थी, जैसे उसने कोई टास्क पूरा कर लिया हो।
शाहरुख खान संग क्लैश
बता दें कि प्रभास की फिल्म 'सालार' पहले सितंबर में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई। अब इसका क्लैश शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' से क्लैश होगी। इनकी रिलीज डेट क्रिसमस, 2023 चुनी गई है। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि इन्हें आपस में बात करके डेट्स आगे पीछे कर लेना चाहिए।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…