Select Date:

खाड़ी में अमेरिकी सैनिकों पर हुआ हमला तो ऐक्‍शन में अमेरिका, भेजा हवाई योद्धा, ईरान की अब खैर नहीं

Updated on 25-10-2023 02:07 PM
तेलअवीव: इजरायल और हमास में युद्ध के बीच अमेरिकी सैनिकों पर खाड़ी के कई देशों में ईरान समर्थकों के ड्रोन हमले के बाद अब अमेरिका ऐक्‍शन में आ गया है। अमेरिका ने अपने सबसे सफल फाइटर जेट एफ-16 को खाड़ी देशों में तैनात किया है। अमेरिकी फाइटर जेट सेंट्रल कमांड के इलाके में आने वाले किसी एयरबेस पर पहुंच गए हैं। इससे पहले अमेरिका ने अपने दो परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर और कई जंगी जहाजों को इजरायल के पास भूमध्‍य सागर में तैनात किया था। यही नहीं अमेरिका ने अपने 2 हजार सैनिकों को भी इजरायल भेजा है। इसके अलावा थॉड और पैट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को भी खाड़ी देशों में तैनात किया गया है।

अमेरिका का कहना है कि गाजा की जंग को देखते हुए अपने सैनिकों की रक्षा के लिए इन हथियारों की तैनाती कर रहा है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद ईरान समर्थित मिलिशिया ने 1 दर्जन से ज्‍यादा बार अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया है। ये हमले इराक और सीरिया में किए गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्‍ता ब्रिगेडियर जनरल पैट रायडर ने कहा कि हम जानते हैं कि इराक और सीरिया में ये हमले ईरान की सरकार और सेना के समर्थन से किए गए हैं। हम इसे पूरे इलाके में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ और ज्‍यादा उकसावे की कार्रवाई के रूप में देखते हैं जो आने वाले समय में बढ़ सकते हैं।

इजरायल के लिए अमेरिका ने भेजा हथियारों का जखीरा


प्रवक्‍ता ने कहा कि इन हमलों को ईरान के प्रॉक्‍सी संगठनों और आखिर में ईरान की ओर से समर्थित हैं। इन खतरों को देखते हुए अमेरिका ने अपने सबसे घातक परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर और थॉड तथा बड़ी तादाद में पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को इस इलाके में तैनात किया है। अमेरिका ने अब न्‍यूजर्सी से अब एफ-16 फाइटर जेट को भी खाड़ी देशों के लिए भेज दिया है। यही नहीं बड़ी तादाद में सैनिकों को भी बिल्‍कुल तैयार हालत में रहने के लिए कहा गया है। अमेरिका का कहना है कि इजरायल पर हमले के बाद वह अपने सैनिकों की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है।

रायडर ने कहा कि पेंटागन इजरायल के आतंकियों से आत्‍मरक्षा के अधिकार का भी समर्थन कर रहा है। साथ ही यह संघर्ष सीमा से सटे अन्‍य देशों में नहीं भड़के इसके लिए भी प्रयास कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि इजरायल को भी आत्‍मरक्षा के लिए बड़ी तादाद में हथियार भेजे गए हैं। उन्‍होंने बताया कि सटीक हमला करने वाले बम, तोपें, गोला बारूद, आयरन डोम की मिसाइलें और अन्‍य जरूरी हथियार इजरायल को भेजे गए हैं। अमेरिका ने अपने सैन्‍य सलाहकार भी भेजे हैं ताकि बंधक संकट का हल निकाला जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.