अमिताभ बच्चन हुए 10 मिनट लेट तो विधु विनोद चोपड़ा ने पूरी टीम के सामने लगाई थी फटकार, बिग बी ने सुनाया वाकया
Updated on
10-11-2024 05:22 PM
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' के रुप में एक हजार करोड़ी फिल्म दी, और वह पांच दशक से भी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में शायद ही कभी ऐसी कोई गलती की होगी, जब उन्हें डांट पड़ी होगी। वह फिल्म के सेट पर भी समय से पहुंचते थे। लेकिन एक बार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा उन पर सरेआम बरस गए और सजा दे दी। वजह यह थी कि अमिताभ बच्चन सेट पर 10 मिनट लेट आए थे।
यह फिल्म 'एकलव्य' का किस्सा है, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। हाल ही 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में विक्रांत मैसी IPS मनोज कुमार शर्मा के साथ पहुंचे थे। विक्रांत ने विधु विनोद की फिल्म '12वीं फेल' में मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया था। अमिताभ ने विक्रांत मैसी को विधु विनोद चोपड़ा संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया।
अमिताभ ने बताया क्या हुआ था
अमिताभ ने कहा कि विधु एक टफ टास्क मास्टर थे और उन्हें डांटा भी था। अमिताभ बच्चन ने बताया, 'एक बार हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और रात बहुत हो गई। हमने लगभग 3 बजे पैकअप किया। पैकअप करने के बाद उन्होंने मुझे अगले दिन सुबह 6 बजे सेट पर आने के लिए कहा।'
10 मिनट पहुंचे लेट तो पड़ी थी फटकार
अमिताभ ने आगे कहा, 'मुझे आश्चर्य हुआ और मैंने उनसे कहा, 'क्या तुम पागल हो? इतनी देर रात पैकअप के बाद तुम चाहते हो कि मैं सुबह जल्दी आ जाऊं? लेकिन मैं फिर भी अगली सुबह 6:10 बजे सेट पर पहुंच गया। उन्होंने पूरे क्रू के सामने मुझे डांटा और कहा कि आप 10 मिनट लेट हैं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…