अंकिता लोखंडे की केयर टेकर ने उठाया साड़ी का पल्लू तो भिनके यूजर्स, बोले- रवैया शर्मनाक है!
Updated on
06-06-2024 01:42 PM
अंकिता लोखंडे टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें 'पवित्र रिश्ता' की अर्चना के रूप में फैंस आज भी प्यार करते हैं, लेकिन उनका हालिया वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स गुस्से में हैं। उनके बेवजह के नखरों को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स के गुस्से की वजह उनका साड़ी का पल्लू है। आइये आपको बताते हैं, पूरा माजरा क्या है।
Ankita Lokhande को उनकी मां वंदना के साथ एक शो की शूटिंग लोकेशन पर देखा गया। यहां पर वो वैनिटी वैन के बाहर पपाराजी को पोज दे रही थीं। उनकी साड़ी का पल्लू जमीन से छू रहा था। ऐसे में उनकी केयरटेकर दौड़ते हुए आई और साड़ी का पल्लू उठाकर अंकिता को थमाने लगीं। इस दौरान अंकिता ने कुछ बोला और वो चली गई। फिर एक्ट्रेस अपनी मां संग खुशी-खुशी पोज देने लगी।
यूजर्स को नहीं पसंद आया अंकिता लोखंडे का रवैया!
39 साल की अंकिता लोखंडे की ये हरकत कुछ लोगों को नागवार गुजर रही है। एक ने लिखा, 'क्या उसका पल्लू इतना भारी है कि वह उसे खुद उठा भी नहीं सकती या फिर यह पैसे की वजह से पैदा हुआ गलत रवैया है?' एक और यूजर ने तंज कसते हुए कॉमेंट किया, 'वाह, वह पल्लू वास्तव में भारी है, लेकिन उसका रवैया उससे कहीं ज्यादा है... शर्मनाक!' एक और लिखते हैं, 'इतना तो ये खुद ठीक कर सकती थी।'
'आम्रपाली' में नजर आएंगी अंकिता
अंकिता लोखंडे को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बाद 'आम्रपाली' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह कर रहे हैं। ये वही संदीप सिंह हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में आए थे। संदीप, अंकिता और सुशांत के करीबी दोस्त थे।
'लाफ्टर शेफ' में पति विक्की जैन संग की मस्ती
इसके अलावा अंकिता को पति विक्की जैन के साथ 'लाफ्टर शेफ' शो में मस्ती करते हुए देखा गया। उन्होंने BTS वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की थी।
सुशांत सिंह राजपूत की आई याद
'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट अंकिता ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। मौका था 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के 15 साल पूरे होने का। उन्होंने बताया कि सुशांत की मदद से ही वो इस मुकाम तक पहुंची हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…