कब कर रही हैं राघव चड्ढा संग शादी? पपाराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब
Updated on
31-05-2023 09:22 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरधला हाउस में सगाई की। इस एंगेजमेंट में तमाम राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। लंदन से प्रियंका चोपड़ा भी कजिन की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची। अब सभी फैंस परी और राघव की शादी की तारीख जानने के लिए बेकरार हैं। वह जानना चाहते हैं कि आखिर वह कब और कहां शादी करने वाले हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा ने शादी की डेट को लेकर पपाराजी से हंसी मजाक की। आइए दिखाते हैं एक्ट्रेस का वीडियो।
मंगलवार को पपाराजी ने परिणीति चोपड़ा को उनके मुंबई वाले घर के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान वह व्हाइट कॉटन के सूट में नजर आईं। तभी कैमरा लेकर पपाराजी उनके पास पहुंचे और शादी की तारीख को लेकर सवाल करने लगे। तभी परिणीति मुस्कुराने लगे। पहले तो उन्होंने इस सवाल को इग्नोर किया और फिर चुप्पी तोड़ी।
क्या राजस्थान में होगी परिणीति चोपड़ा की शादी?
Parineeti Chopra ने हाल में ही दिल्ली में हुई सगाई की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। जहां वह इमोशनल होती भी दिखीं। उन्होंने बताया कि ये पल उनके लिए बहुत खास था, जिसे देखने के बाद वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। मालूम हो, Raghav Chadha और परिणीति हाल में ही राजस्थान पहुंचे थे। बताया गया कि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। वह भी प्रियंका की तरह उदयपुर में शादी कर सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा ने शादी की तारीफ पर किया रिएक्ट
पपाराजी ने परिणीति चोपड़ा से पूछा, 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर वह चुप रहीं और गाड़ी की ओर बढ़ने लगीं। दोबारा पैप ने शादी को लेकर सवाल किया, 'अरे परी जी, प्लीज शादी की डेट बताइए न। ऐसे मत छुपाइए।' तो इस बार परी ने मुस्कुराते हुए चुप्पी तोड़ी और कहा, 'ईशा को पूछिए। उन्हें मालूम है'। बस ये कहकर परिणीति वहां से चली गईं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…