रेस्ट्रॉन्ट से निकलीं दीपिका पादुकोण के बेबी बंप से ज्यादा केयर टेकर ने खींचा ध्यान, लोग बोले- देखकर बुरा लगा
Updated on
01-06-2024 01:18 PM
रणवीर सिंह जहां अकेले ही इस बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस फैमिली मेंबर्स और केयर टेकर के साथ रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए दिखाई दी हैं। मुंबई में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर की बॉडी कॉन ड्रेस पहनी थी और ऊपर से डेनिम जैकेट कैरी की थी।
दीपिका पादुकोण का बेबी बंप
इस ड्रेस में दीपिका का बेबी बंप एकदम साफ-साफ दिखाई दे रहा था। मगर वीडियो को देख कुछ लोगों ने फिर से कमियां निकालनी शुरू कर दी। कुछ ने कहा कि ये प्रेग्नेंट नहीं लग रहीं। तो कुछ ने कहा कि ये बहुत ग्लो कर रही हैं। इन्हें लड़का होने वाला है। वहीं, कुछ ने दीपिका की केयरटेकर के लिए लिखा, 'कम उम्र की डोमेस्टिक हेल्प को देखकर बुरा लगा, जिसने सामान उठा रखा है। क्या ये महिला किसी अडल्ट हेल्पर को अफोर्ड नहीं कर सकती?' वहीं, फैन्स ने एक्ट्रेस के बेबी बंप को क्यूट कहकर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की।
दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर लोगों की राय
बता दें कि अप्रैल महीने में जब लोगों को दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर नहीं आया तो दावा किया जाने लगा कि उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है। मगर वोटिंग के दिन जब वह दिखाई दीं तो उनका बेबी बंप देख यूजर्स ने कहा कि दीपिका ने तकिया लगाया है। साथ ही कई तरह की बातें बनाई गईं। लेकिन अब उन लोगों के मुंह पर ताला लग गया है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…