बदनामी हुई तो राहत फतेह अली खान ने PR फर्म पर फोड़ा ठीकरा, वीडियो वायरल होने के बाद लगाए सनसनीखेज आरोप
Updated on
29-01-2024 02:07 PM
मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान इन दिनों गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने शागिर्द को चप्पल से पीटते हुए दिख रहे हैं। एक ओर जहां, सोशल मीडिया पर बदनामी होता देख सिंगर ने अपनी ओर से सफाई देते हुए नया वीडियो शेयर किया, वहीं अब उन्होंने अपनी PR एजेंसी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए, पीआर फर्म से नाता तोड़ लिया है।
'जग घुमिया' जैसे रूहानी गीत गाने वाले राहत फतेह अली खान की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लिखा है, 'जरूरी अपडेट: हमारे पास अपने बिजनेस पार्टनर्स और फैंस के साथ शेयर करने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है!' इस पोस्ट में आगे लिखा है, 'राहत फतेह अली खान और उनकी मैनेजमेंट टीम ने PME एंटरटेनमेंट के सलमान अहमद के साथ अपने सारे कामकाजी रिश्ते खत्म कर लिए हैं। यह फैसला सिंगर और उनकी मैनेजमेंट को लगातार ब्लैकमेल करने, पैसों की हेराफेरी और सिंगर के ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट की बिना इजाजत इस्तेमाल की घटनाओं के बाद लिया गया है।'
पीआर टीम पर ब्लैकमेलिंग और मानहानि का आरोप
सिंगर की मैनेजमेंट टीम ने आगे यह भी कहा है कि राहत फतेह अली खान को बदनाम करने की नीयत से छुपाकर कुछ चीजें रिकॉर्ड की गईं, यह बिना उनकी इजाजत के उनके निजी क्षणों का मामला है, जिसका इस्तेमाल मानहानि के लिए गया गया। सिंगर की टीम 'ऑफिशियल राहत फतेह अली खान वर्ल्ड' की ओर से यह नोटिस जारी होते ही कई फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
'तेरे मस्त मस्त दो नैन', 'मन की लगन' और 'जिया धड़क धड़क' जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले राहत फतेह अली खान के फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब वह अपने घर के अंदर एक व्यक्ति बुरी तरह पीटते नजर आए। शनिवार को इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी दंग थे। पाकिस्तानी चैनल 'समा टीवी' ने यह वीडियो शेयर किया, जिसमें सिंगर को उस व्यक्ति से शराब की मांग करते हुए और भीड़ के सामने उसकी पिटाई करते हुए देखा गया। बताया गया कि वह शख्स सिंगर का शार्गिद है।
राहत फतेह अली खान ने वीडियो पर दी ये सफाई
बाद में, सिंगर ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया। इसमें कहा गया कि उन पर पहले हमला किया गया था। इतना ही नहीं, जिस बोतल की वो मांग कर रहे थे, उसमें शराब नहीं थी। बल्कि एक धार्मिक मौलवी का पवित्र जल था। वीडियो में राहत फतेह अली खान कहते हैं, 'ये जो हुआ वीडियो आप देख रहे हैं, ये एक उस्ताद और शागिर्द के बीच की बात है।'
उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के पोते हैं राहत फतेह अली खान
उस्ताद राहत फतेह अली खान पाकिस्तान के सबसे सम्मानित गायकों में से हैं। उनके दादा नुसरत फतेह अली खान एक प्रसिद्ध कव्वाली गायक थे। न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे महान कव्वाली गायक के रूप में मान्यता दी थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…