हार सामने दिखी तो पाकिस्तानी चैनल ने खेल ही बदल दिया, महिला विश्व कप की जगह दिखाने लगा फीफा का मैच
Updated on
15-06-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी का अहम रोल रहा। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की जोड़ी ने बल्लेबाजों को चैन की सांस नहीं लेने दी।
पाकिस्तानी चैनल ने लाइव मैच हटाया
पाकिस्तान में पीटीवी के पास महिला टी20 विश्व कप के ब्रॉडकास्टर राइट हैं। इसी चैनल के पास फीफा विश्व कप के भी राइट्स हैं। पाकिस्तान की टीम जब हार की तरफ बढ़ने लगी तो पीटीवी इस मैच को हटाकर फीफा विश्व कप का मैच दिखाने लगा, जिसमें जर्मनी की टक्कर कुराकाओ से हो रही थी। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है। पाकिस्तानी यूट्यूबर का एक वीडियो भी वायरल है।
ऋचा घोष की डेथ ओवर में विस्फोटक बैटिंग
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ ही पाकिस्तान का यह पहला मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में टीम ने 38 रन बनाए। इसमें ऋचा घोष का योगदान अहम था। उन्होंने 17 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।। स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों का योगदान दिया।
दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह महिला टी20 विश्व कप में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। 4 ओवर में 10 रन देकर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके। यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है। टी20 विश्व कप डेब्यू कर रहीं श्री चरणी को दो विकेट मिले।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…