जब 'भगवान विष्णु' Nitish Bharadwaj को पहचान नहीं पाईं हेमा मालिनी, सेट पर रूपा गांगुली भी खा गईं गच्चा
Updated on
02-06-2023 09:49 PM
जब भी नीतीश भारद्वाज की बात होती है, तो दिल और दिमाग में कृष्ण भगवान की छवि उभर आती है। नीतीश भारद्वाज ने बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार ने नीतीश भारद्वाज को रातोंरात स्टार बना दिया था। बाद में नीतीश भारद्वाज 'विष्णु पुराण' में भगवान विष्णु और बी.आर. चोपड़ा के सीरियल 'रामायण' में राम के रोल में नजर आए थे। नीतीश भारद्वाज को लोगों ने भगवान कृष्ण के किरदार में अपने दिलों में बिठा लिया था। असल जिंदगी में भी लोग उन्हें कृष्ण भगवान मानकर पूजने लगे थे। पर क्या आप जानते हैं कि एक बार हेमा मालिनी और रूपा गांगुली, नीतीश भारद्वाज को पहचान नहीं पाई थीं? भगवान कृष्ण के रोल में नीतीश भारद्वाज ने उन्हें भी गच्चा दे दिया था।
Nitish Bharadwaj का 2 जून को 60वां बर्थडे है। इस मौके पर 'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में हम आपको टीवी सीरियल 'विष्णु पुराण' के सेट का एक किस्सा बताने जा रहे हैं। यह किस्सा खुद नीतीश ने एक बार सुनाया था। 'फिल्मी फ्राइडे' में हम हर शुक्रवार आपके लिए फिल्मों और टीवी शोज या स्टार्स के शूटिंग से जुड़े मजेदार किस्से बताते हैं। इस बार का किस्सा भी मजेदार है।
'विष्णु पुराण' का सेट, बगल में थीं रूपा गांगुली
एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि एक बार वह 'विष्णु पुराण' में जब भगवान परशुराम के कुछ सीन्स शूट कर रहे थे। वो एपिसोड तब तक ऑन-एयर नहीं हुए थे। सेट पर नीतीश भारद्वाज पूरे विष्णु पुराण वाले अवतार में बैठे थे। उन्होंने विष्णु भगवान की तरह कपड़े पहने थे। तभी सेट पर रूपा गांगुली आईं। रूपा उन दिनों बंगाली फिल्मों में काम कर रही थीं। वह सेट पर रवि चोपड़ा से मिलने आई थीं।
आधे घंटे तक नीतीश को ढूंढती रहीं रूपा गांगुली
नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि रूपा गांगुली सेट पर उनके बराबर में ही बैठी थीं। लेकिन यह जाने बगैर कि बगल में नीतीश ही हैं, रूपा पूरे सेट पर एक्टर को खोजती रहीं। नीतीश भारद्वाज भी जान-बूझकर कुछ नहीं बोले। फिर आधे घंटे बाद रूपा गांगुली ने रवि चोपड़ा से नीतीश भारद्वाज के बारे में पूछा। जब पता चला कि नीतीश तो इतनी देर से उनके बगल में ही बैठे थे, तो रूपा गांगुली हैरान रह गईं।
हेमा मालिनी भी नहीं पहचान पाईं, मजेदार किस्सा
इसी तरह हेमा मालिनी भी एक बार नीतीश भारद्वाज को पहचान नहीं पाई थीं। यह तब की बात है जब नीतीश, हेमा मालिनी के साथ एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे। हेमा मालिनी इस बात पर हैरानी जता रही थीं कि भला रवि चोपड़ा ने परशुराम के किरदार के लिए ऐसा ही आर्टिस्ट कैसे ढूंढ लिया, जिसकी आंखें नीतीश भारद्वाज से मिलती हैं। नीतीश भारद्वाज ने ही 'विष्णु पुराण' में भगवान विष्णु के अलावा परशुराम का किरदार निभाया था। नीतीश ने भी हेमा मालिनी को जान-बूझकर कुछ नहीं बताया।
हेमा मालिनी ने मारा था ताना!
उन्होंने हेमा मालिनी से कहा कि रवि चोपड़ा को इस रोल के लिए 50-60 एक्टरों का ऑडिशन लेना पड़ा था। हेमा मालिनी ने इस बात पर विश्वास कर लिया। लेकिन जब सच पता चला तो हेमा मालिनी ने तुरंत ही नीतीश भारद्वाज को फोन किया और मजाकिया लहजे में ताना मारा।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…