Select Date:

जनसंख्‍या में चीन से आगे निकला भारत तो बौखलाया ड्रैगन, भारतीयों के खिलाफ की नस्‍लीय टिप्‍पणी

Updated on 20-04-2023 07:59 PM
बीजिंग: चीन और भारत, दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियां और दोनों ही देशों में कई मोर्चों पर होड़ लगी रहती है। लेकिन फिलहाल आबादी में भारत, चीन से आगे निकल गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में बताया गया है कि 142.86 करोड़ की आबादी के साथ भारत सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश बन गया है। चीन की आबादी 142.57 करोड़ है और अब वह दुनिया का दूसरा सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश है। चीन ने इस पूरे मामले को कोई ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी और जो बयान उसकी तरफ से आया है, उससे विवाद पैदा हो गया है।
चीन बोला हमारे लोग बेहतर
चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बुधवार को इस पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में प्रतिक्रिया दी गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता वांग वेनबिन की तरफ से जो टिप्‍पणी की गई है, उसे सोशल मीडिया पर नस्‍लभेदी करार दिया जा रहा है। वेनबिन ने जो कहा उसके मुताबिक चीन के पास अब भी 90 करोड़ से अधिक लोगों का गुणवत्ता वाला मानव संसाधन है। वेनबिन के शब्‍दों में, 'मैं बताना चाहता हूं कि जनसंख्या लाभांश संख्या पर नहीं, गुणवत्ता पर निर्भर करता है।' उनकी मानें तो अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के लिए जनसंख्या महत्वपूर्ण है और प्रतिभा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
भारत की युवा आबादी
वेनबिन के मुताबिक चीन की आबादी 1.4 अरब से ज्‍यादा है। यहां पर काम करने की आयु वाले लोगों की संख्या 90 करोड़ के करीब है। आबादी का यह हिस्सा औसत 10.5 साल पढ़ाई करने वाला है। वेनबिन ने प्रधानमंत्री ली क्विंग के बयान का हवाला दिया। क्विंग ने कहा था कि चीन का जनसंख्‍या लाभांश कम नहीं हुआ है। साथ ही टैलेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। चीन की तरफ से आबादी को लेकर जो टिप्पणी की गई है, वह भले ही नस्‍लभेदी है लेकिन वह यह भूल जाता है कि भारत की युवा आबादी काफी ज्‍यादा है।

इस लिहाज से आगे भारत

यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 68 फीसदी जनसंख्‍या ऐसी है जो 15 साल से 64 साल की आयु के बीच है। 65 फीसदी भारतीय ऐसे हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं। चीन ने भले ही अपनी आबादी के गुणवत्‍ता वाली बताया हो लेकिन यह बात सच है कि वृद्धों की बढ़ती संख्‍या से वह काफी परेशान है। 600 मिलियन लोग ऐसे हैं जो 18 से 35 साल की उम्र के बीच हैं और यह संख्‍या भारत की तुलना में कम है। यूएनएफपीए की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट' में जून के अंत तक 340 मिलियन की अनुमानित जनसंख्या के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.