जब जावेद अख्तर ने खुद के लिखे इस 17 साल पुाने सुपरहिट गाने की कर दी थी बेइज्जती, कहा- बोल का नहीं है कोई मतलब
Updated on
17-01-2024 02:37 PM
साल 2007 में शाहरुख खान, श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' आई थी। इसे फराह खान ने डायरेक्टड किया था। इसकी कहानी और एक्टर्स के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इसका एक सॉन्ग जावेद अख्तर ने लिखा था। लेकिन बाद ने उसके बोल को खुद ही 'अर्थहीन' बता दिया था।
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के उस सॉन्ग को बेतुका बताया था, जिसे उन्होंने खुद लिखा था।
फराह खान की डिमांड थी
जावेद अख्तर ने इंटरव्यू मे कहा था कि उन्हें एक गाना लिखने का ऑफर मिला था। जिसमें कहा गया था कि उन्हें जिद्द से भरा एक डिस्को सॉन्ग चाहिए। उन्होंने बताया, 'फराह ऐसा गाना चाहती थीं, जिसकी लाइन का कोई मतलब न हो। क्योंकि पूरा सीन ही बेतुका है। उन्हें पहली बार एहसास हुआ था कि ऐसा गाना लिखना कितना मुश्किल काम है।'
'एनिमल' के बारे में जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने लिखा और वो हिट हो गया। फिल्म 'ओम शांति ओम' बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 149 करोड़ का कलेक्शन किया था। वैसे ये पहली बार नहीं, जब जावेद ने किसी चीज पर ऐसे रिएक्ट किया। उन्होंन हाल ही में रिलीज हुई 'एनिमल' के बारे में भी काफी कुछ कहा था। मूवी को नापसंद किया था। कहा था कि ऐसी हिंसक फिल्म की सफलता खतरनाक है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…