जब नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे लालू यादव, I.N.D.I.A. की बैठक में सुनाया दिलचस्प किस्सा
Updated on
02-09-2023 01:35 PM
पटनाः विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लालू यादव ने कहा कि वे पहले से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, विपक्षी नेता उन्हें पद से ही हटा कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा-‘सुन ले मोदी जी, अब आप समझ लेना कि पहले ही मैं आपसे लड़ता आ रहा हूं। गुजरात में हिंसा के समय से ही। आपके और आपके गुरु (अमित शाह का नाम भूलने पर दूसरे नेता से पूछते हैं) से। अमित शाह... बताओ, ई-कहां के शाह नेता हो गए, कब संघर्ष किया।’
राज्यसभा में गमछी बिछा कर धरना पर बैठे
लालू प्रसाद यादव ने कहा- ‘हम राज्यसभा में थे। उन दिनों में भैरो सिंह शेखावत उपराष्ट्रपति थे। गुजरात में जब हिंसा हुआ तो चारों तरफ देश और दुनिया भर में, यूरोपियन कंट्री ने भी अपने नागरिकों को मना कर दिया। भारत में मत जाना। और इनका प्रवेश भी निषेध हो गया था विदेशों में। आप सब को मालूम है, किस तरह का इनका इतिहास रहा है। हम गमछी बिछा कर फ्लोर ऑफ में, चेयरमैन के चेयर के नीचे। हमने कहा- मोदी को गिरफ्तार करो। नहीं तो नहीं उठेंगे। चारों तरफ से हाउस गरम हो गया। गरम होने के बाद काफी इनको परेशानी हुई। और अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र मोदी को कहा-राजधर्म भी कोई चीज होता है। आरजेडी प्रमुख ने बताया कि सभी नेता एकजुट हो गए थे, लेकिन उस हिंसा की घटना की उन लोगों ने निन्दा भी नहीं की।’
अपना नुकसान कर भी आई.एन.डी.आई.ए. को जीताएंगे
लालू प्रसाद यादव ने कहा- हम सब एक है और एक होकर हमलोग इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। राहुल गांधी को भी हम काफी मजबूती के साथ विश्वास दिलाते है, कि हमसब एकजुट होकर सभी समन्वय बना कर सीट शेयरिंग शुरू करेंगे। सीट शेयरिंग में कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी, कोई कठिनाई नहीं होगी। अपना कुछ नुकसान कर भी आई.एन.डी.आई.ए. को जीताएंगे, नरेंद्र मोदी को हटाएंगे और देश को बचाएंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…