'लापता लेडीज' Oscars से हुई बाहर तो हंसल मेहता ने FFI पर निकाली भड़ास, बोले- कमाल का स्ट्राइक रेट है आप लोगों का
Updated on
18-12-2024 03:26 PM
इस साल ऑस्कर्स के लिए भारत की तरफ से किरण राव की 'लापता लेडीज' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचल कैटिगरी के लिए भेजा गया था। लेकिन यह फिल्म ऑस्कर्स की रेस से बाहर हो गई। इस पर जहां यूजर्स ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) पर गुस्सा निकाला, वहीं फिल्ममेकर हंसल मेहता ने इसके 'स्ट्राइक रेट' पर ही तंज कस दिया।
हंसल मेहता ने 'लापता लेडीज' के ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर होने पर FFI को निशाने पर ले लिया और सवाल उठाए। उन्होंने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के साल दर साल फिल्म के सिलेक्शन की आलोचना की।
हंसल मेहता ने FFI पर कसा तंज और उठाए सवाल
हंसल मेहता ने अपने X हैंडल पर उन 15 फिल्मों की लिस्ट शेयर की, जिन्हें 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में चुना गया है। बदकिस्मती से 'लापता लेडीज' शॉर्टलिस्ट की गईं इन 15 फिल्मों का हिस्सा नहीं है। इसी पर हंसल मेहता ने तंज कसते हुए लिखा, 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर कर दिखाया। उनका स्ट्राइक रेट और साल दर साल फिल्मों का चयन कमाल का है।'
यूजर्स भी नाराज, एक बोला- इंडियन फिल्म्स लापता
हंसल मेहता के इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'जूरी को खुद पर शर्म आनी चाहिए। अब किसकी जवाबदेही होगी?' एक और कमेंट है, 'इंडियन फिल्म्स लापता।'
रिकी केज भी नाराज- 'लापता लेडीज' को भेजना गलत फैसला था
ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने भी 'लापता लेडीज' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर रिएक्ट किया। उन्होंने X पर एक लंबे पोस्ट में लिखा है कि 'लापता लेडीज' एक बहुत ही एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसे अच्छी तरह बनाया गया है। पर इसे भारत की तरफ से ऑस्कर्स में भेजने का फैसला सही नहीं था। रिकी केज ने कहा कि साल दर साल हम ऑस्कर्स में गलत फिल्में भेज रहे हैं। दुख की बात है कि हम अभी भी मेनस्ट्रीम बॉलीवुड की दुनिया में जी रहे हैं।
'लापता लेडीज' की कास्ट
'लापता लेडीज' को किरण राव ने डायरेक्ट किया था, जबकि आमिर खान प्रोड्यूसर थे। फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन जैसे कई कलाकार थे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…