आलिया-रणबीर के शादी की दूसरी सालगिरह पर नीतू कपूर ने दिया आशीर्वाद तो दोनों ननद करीना-करिश्मा ने भी कही ये बात
Updated on
15-04-2024 01:37 PM
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। इनकी दो साल पहले शादी हुई थी और 14 अप्रैल को ये अपनी दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे थे। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ अपने फोटोज शेयर कीं। वहीं, सास नीतू कपूर ने भी बहू-बेटे पर जमकर प्यार बरसाया। उनके इस खास दिन पर उन्हें भरकर आशीर्वाद दिया और दोनों की एक अनदेखी तस्वीर भी पोस्ट की।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि इसकी भनक लोगों को नहीं हुई थी। मगर बाद में सब क्लियर हो गया था कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। फिर इनकी आनन-फानन में शादी हुई और उसके कुछ महीने बाद बेटी राहा का जन्म हुआ। यानी इनका परिवार एक तरह से पूरा हो गया। अब उस शुरू हुए सफर को दो साल बीत चुके हैं। 14 अप्रैल, 2022 को इन्होंने सात फेरे लिए थे और 2024 में ये दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
नीतू कूपर ने दिया आलिया-रणबीर को आशीर्वाद
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कपल की शादी की रस्मों के दौरान की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें ये दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और ये किसी पूजा के वक्त ली गई फोटो है। इसको पोस्ट करते हुए आलिया की सास ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'ढेर सार आशीर्वाद।' तस्वीर में आलिया भट्ट ने नारंगी रंग का सूट तो रणबीर ने भी कुर्ता पायजामा रहन रखा है।
दोनों ननद और मां ने भी आलिया पर बरसाया प्यार
वहीं, आलिया भट्ट ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली में तो वह और रणबीर थे। मगर दूसरी एनिमेटेड फोटो थी, जिसमें दो बूढ़े लोग एक-दूसरे के साथ प्यारभरे लम्हें बिता रहे थे। आलिया इन तस्वीरों के जरिए ये बताने की कोशिश की वह एक्टर के साथ बुढ़ापे तक साथ रहना चाहती हैं और उनके साथ यूं हीं खुशी और प्यारभरा जीवन जीतना चाहती हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ननद करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने रिएक्ट किया। उन्होंने कपल को शुभकामनाएं दीं। मां सोनी राजदान ने भी बच्चों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया। करण जौहर और आयुश्मान खुराना ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…