Select Date:

नाटो में शामिल हुआ पड़ोसी फिनलैंड तो रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन आगबबूला, दे दी 'यूक्रेन वाली' धमकी

Updated on 18-12-2023 01:44 PM
मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने हाल ही में नाटो में शामिल हुए फिनलैंड को बड़ी धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि पड़ोसी फिनलैंड इस साल नाटो में शामिल हो गया है और उसे अब 'समस्‍याएं' हो सकती हैं। फिनलैंड रूस का पड़ोसी देश है और उससे 1300 किमी की सीमा साझा करता है। फिनलैंड का नाटो शामिल होना पूरे उत्‍तरी यूरोप के सुरक्षा परिदृश्‍य के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने को रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के लिए बहुत बड़ा झटका माना जाता है जो लंबे समय से अमेरिका के नेतृत्‍व वाले इस सैन्‍य संगठन के विस्‍तार का कड़ा व‍िरोध करते रहे हैं।

पुतिन ने इससे पहले कहा था कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने के लिए उन्‍होंने विशेष सैन्‍य अभियान शुरू किया है। रूसी राष्‍ट्रपति ने अपने ताजा बयान में रविवार को कहा, ' वे (पश्चिमी देश) फिनलैंड को अपने साथ मिला लिए और उसे नाटो में शामिल कर लिया। क्‍यों, क्‍या हमारा फिनलैंड से कोई विवाद था? एक क्षेत्रीय विवाद समेत सभी मुद्दों को 20वीं सदी में ही सुलझा लिया गया था।' उन्‍होंने फिनलैंड पर कहा, 'इसमें कोई दिक्‍कत नहीं है लेकिन अब वहां हो सकता है क्‍योंकि अब हम लेनिनग्राड मिल‍िट्री डिस्ट्रिक का निर्माण करेंगे। निश्चित रूप से वहां पर सैन्‍य यूनिटों पर अपना ध्‍यान केंद्र‍ित करेंगे।'

फिनलैंड रूस से लगती सीमा को कर रहा मजबूत


पुतिन ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के उस बयान को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्‍होंने चेतावनी दी कि अगर पुतिन ने यूक्रेन पर कब्‍जा कर लिया तो वह आगे बढ़ना जारी रखेंगे। बाइडन ने सुझाव दिया था कि रूस एक नाटो सहयोगी देश पर हमला कर सकता है और अमेरिकी सैनिकों को भी जंग में झोक सकता है। बाइडन के बयान पर पुतिन ने कहा, 'रूस के पास कोई कारण नहीं है, कोई हित नहीं है, न ही भूराजनीतिक हित है, न ही आर्थिक, न ही राजनीतिक या सैन्‍य, जिसकी वजह से नाटो देशों के साथ जंग लड़ा जाए।'

रूसी राष्‍ट्रपति बोले, 'हमारा उनके (नाटो देशों) के साथ रिश्‍ते खराब करने का कोई इरादा नहीं है। हम रिश्‍तों को विकस‍ित करने में रुच‍ि रखते हैं। बता दें कि फिनलैंड नाटो का 31वां देश बन गया है। गत अप्रैल महीने में फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ था। इससे अब उत्‍तरी यूरोप की तरफ से भी नाटो की सीमा रूस से मिलने लगी है। पुतिन यूक्रेन पर हमला करने से पहले ही मांग कर रहे हैं कि नाटो देशों के विस्‍तार को रोका जाए। लेकिन यूक्रेन पर हमले के बाद फिनलैंड को अपना डर सताने लगा और उसने तटस्‍थता की नीति को तोड़ते हुए नाटो में शामिल होने का फैसला किया। अब फिनलैंड की सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करने जा रही है। फिनलैंड के सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के ऐलान के बाद पुतिन की टेंशन बढ़ गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.