भतीजे ने रास्ते पर थूका तो चाची ने पीट कर उतार दिया मौत के घाट, बिहार में अजब कांड
Updated on
26-10-2023 01:07 PM
दरभंगा:बहेड़ी थाना क्षेत्र के वनडिहुली गांव में एक हत्या के बाद सनसनी फैल गई। यहां के निवासी विजय मंडल के 18 साल के बेटे राहुल कुमार की हत्या सिर पर लोहे के रॉड से हमला करके कर दी गई। बीती रात मृतक का मामूल बात पर अपनी चाची से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसके चाचा जटाशंकर मंडल और चाची विभा देवी ने राहुल पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक राहुल कहीं जा रहा था, इस दौरान उसने भूसा घर जाने के रास्ते में थूक फेंक दिया। इस बात को लेकर चाचा जटाशंकर मंडल की पत्नी विभा देवी से राहुल का झगड़ा हो गया।
थूकने पर चाची ने उतार दिया मौत के घाट
राहुल जब आगे बढ़ा तो उसकी चाची उसे गालियां देने लगी। इस पर वो लोहे का रॉड लेकर अपनी चाची के साथ उलझ गया। इस बीच विभा देवी ने राहुल के सिर पर दूसरे लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात को करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसे फौरन बहेड़ी बाजार के एक डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी चाची को पुलिस ने लिया हिरासत में
स्थानीय सूचना पर मौके पर पहुंची बहेड़ी थाने की पुलिस आरोपी चाची विभा देवी को हिरासत में ले लिया। जबकि राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। राहुल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक की मां नीलम देवी, दादा राम विनोद मंडल, दादी प्रीतम देवी और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राहुल बहेड़ी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्नातक का छात्र था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…