पलक तिवारी को पपाराजी ने कहा 'अनन्या पांडे' तो चिढ़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- ऐसे क्यों बोलते हो? नाराज हो क्या?
Updated on
29-03-2025 05:31 PM
श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी हाल ही उस वक्त चिढ़ गईं, जब पपाराजी ने उन्हें अनन्या पांडे कहा। पलक तिवारी मुंबई एयरपोर्ट पर थीं। उन्होंने पपाराजी को देखा तो हंसकर स्माइल किया। लेकिन जब पपाराजी ने पूछा कि आपको पलक कहें या अनन्या पांडे, तो वह इरिटेट हो गईं। पलक ने फिर पूछ लिया कि नाराज हो क्या?
इस वीडियो को एक पपाराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पपाराजी पूछ रहे हैं, 'पलक तिवारी बोलें या अनन्या पांडे?' पहले तो पलक ने इग्नोर किया, लेकिन पपाराजी ने जब यही बात दोबारा पूछी तो वह इरिटेट हो गईं, और बोलीं, 'हमेशा ऐसे क्यों बोलते हो आप लोग? नाराज हो क्या?'
ऐसे संभाली स्थिति, हंस पड़ीं पलक तिवारी
हालांकि, माहौल को हल्का करने के लिए पपाराजी ने फिर पलक की फिल्म 'भूतनी' के बारे में पूछ लिया, जिसके बाद वह स्माइल करने लगीं। पलक तिवारी के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने पलक का सपोर्ट किया, तो कुछ ने पपाराजी की तारीफ की कि कैसे उन्होंने स्थिति संभाल ली।
पलक तिवारी का करियर और मॉम श्वेता तिवारी का सपना
पलक ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह शुरुआत से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के डेब्यू को लेकर 'इंडियाटुडे' से कहा था, 'मैं उसे लेकर सपना देखती हूं कि वह स्टेज पर जाएगी और अवॉर्ड लेगी। मैं वहां बैठना चाहती हूं, और मुझे पता है कि जब मैं उसे अवॉर्ड जीतते हुए देखूंगी, तो मेरी आंखें नम हो जाएंगी।'
'भूतनी' में नजर आएंगी पलक तिवारी
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो पलक अब फिल्म 'भूतनी' में नजर आएंगी, जिसमें सनी सिंह, आसिफ खान और मौनी रॉय भी हैं। यह 18 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…