पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी में रुकवाया सिंगर सरताज का शो तो स्टूडेंट्स ने मचाया बवाल, लगाए मुर्दाबाद के नारे
Updated on
12-12-2023 02:51 PM
रविवार, 10 दिसंबर को पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में हंगामा मच गया। यहां स्टूडेंट्स ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बवाल तब हुआ, जब पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज के चल रहे शो को पुलिस बंद करवाने पहुंच गई। रविवार की शाम यूनिवर्सिटी में 'महफिल-ए-सरताज' नाम से शो का आयोजन किया गया था। शो में सतिंदर सरताज जब स्टेज पर अपना गाना 'औजार' गा रहे थे, तो पुलिस वहां पहुंच गई।
'Satinder Sartaaj को पुलिस के आने की जानकारी उनके असिस्टेंट ने दे दी थी। पर सतिंदर गाते रहे और फिर पुलिस स्टेज पर ही पहुंच गई। पुलिस ने सतिंदर सरताज को समय खत्म होने की जानकारी दी और शो बंद करने के लिए कहा। सतिंदर सरताज भी शो बंद करने के लिए मान गए।
सरताज ने स्टूडेंट्स ने मांगी माफी, भड़के छात्रों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
पंजाबी सूफी सिंगर ने शो बीच में बंद करने की वजह से सभी स्टूडेंट्स से माफी मांगी, लेकिन वो भड़क गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कॉलेज के कैंपस में स्टूडेंट्स ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और खूब बवाल मचाया।
पुलिस ने शो बंद करवाने की बताई यह वजह
वहीं सतिंदर सरताज के शो को बंद करवाने को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा कि टाइम खत्म हो चुका था। शो के लिए शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक की परमिशन दी गई थी। लेकिन सतिंदर सरताज ने टाइम खत्म हो जाने के बावजूद गाना जारी रखा, इसलिए पुलिस को दखल देना पड़ा। हालांकि बाद में सतिंदर पुलिस के कहने पर शो बंद करने को राजी हो गए थे। पर स्टूडेंट्स ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…