Select Date:

यूक्रेन पर पुतिन से पड़ी झाड़ तो मिमियाने लगा पाकिस्‍तान, रूसी पत्रकार ने लिया बेइज्‍जती का बदला, बंद की बोलती

Updated on 22-07-2023 01:49 PM

इस्‍लामाबाद: यूक्रेन को करोड़ों डॉलर के हथियार बेचकर और रूस से सस्‍ता तेल तथा गेहूं लेकर दोहरा फायदा हासिल करने की कोशिश में लगा पाकिस्‍तान आखिरकार अपने ही जाल में फंस गया है। दरअसल, पाकिस्‍तान के दौरे पर आए यूक्रेन के व‍िदेश मंत्री दमयत्रो कुलेबा नाराज न हो जाएं, इसके लिए बिलावल के व‍िदेश मंत्रालय ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के रूसी पत्रकार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से बाहर कर दिया। पाकिस्‍तान सरकार का यह फैसला रूस को काफी नागवार गुजरा और उसने इस पर नाराजगी जताते हुए सफाई मांग ली। रूस के सख्‍त रूख के बाद पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय सफाई दे रहा है।

यही नहीं रूसी एजेंसी के पत्रकार ने पाकिस्‍तान और यूक्रेन के बीच पक रही खिचड़ी पर सवाल पूछ लिया जिसके बाद पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय अब बगले झांकने लगा है। रूस के दबाव के बाद पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से अब रूसी पत्रकार को व‍िदेश मंत्रालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आने की अनुमति दे दी है। रूसी पत्रकार ने शुक्रवार पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्रालय से सवाल किया कि पाकिस्‍तान ने यूक्रेन को अब तक कितनी मानवीय सहायता भेजी है? क्‍या पाकिस्‍तान इसी तरह की दर‍ियादिली रूस के लोगों के प्रति भी दिखाएगा जो युद्ध से जूझ रहे हैं।


पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय नहीं दे पाया जवाब

रूसी पत्रकार के इस सवाल पर पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज जेहरा बलोच बगले झांकने लगीं। उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। इस शर्मनाक स्थिति से खुद को निकालने के लिए मुमताज ने सीधे तौर पर सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि उनके पास इसका कोई डिटेल नहीं है। उन्‍होंने कहा, 'मेरे पास इसका कोई ठीक-ठीक आंकड़ा नहीं है। पाकिस्‍तान ने प‍िछले साल यूक्रेन को मानवीय सहायता मुहैया कराई थी। रूस और यूक्रेन दोनों ही हमारे मित्र देश हैं। हमारा रूस के साथ नजदीकी रिश्‍ता रहा है।'
इससे पहले इसी रूसी पत्रकार को पाकिस्‍तान ने यूक्रेन व‍िदेश मंत्री की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस से निकाल दिया था। इसके बाद रूस ने पाकिस्‍तान की सरकार से जवाब मांग लिया था। बताया जा रहा है कि यूक्रेनी व‍िदेश मंत्री के कहने पर पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय ने रूसी पत्रकार को बाहर का रास्‍ता दिखाया था। इससे रूस भड़क उठा है। रूस के नाराज होने पर अब पाकिस्‍तानी व‍िदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता ने कहा है कि पाकिस्‍तान रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत कराने में भूमिका निभा सकता है।


यूक्रेन ने हथियार सप्‍लाइ बढ़ाने को कहा

जो काम चीन और तुर्की जैसे दिग्‍गज देश नहीं करा सके, पाकिस्‍तान उसे कराने का दावा कर रहा है जिसका मजाक उड़ रहा है। खबरों के मुताबिक यूक्रेन के व‍िदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान सरकार से हथियारों की सप्‍लाइ बढ़ाने के लिए कहा है। पाकिस्‍तान पोलैंड और ब्रिटेन को गोला बारूद दे रहा है जो आखिरकार यूक्रेन पहुंच रहा है। इससे कंगाल पाकिस्‍तान की सेना को करोड़ों डॉलर नाटो देशों से मिल रहा है। हालांकि पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि वह यूक्रेन को कोई हथियार नहीं दे रहा है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.