जब अचानक आसमान से बरसने लगे पैसे और मच गई लूट, आखिर क्या है 'नोटों की बारिश' की असलियत?
Updated on
06-07-2023 07:30 PM
मनीला : 'नोटों की बारिश' अभी तक सिर्फ मुहावरों में इस्तेमाल होती थी लेकिन मंगलवार को फिलीपींस में एक तटीय हाईवे पर सचमुच 'नोटों की बारिश' हुई। देखते ही देखते ड्राइवरों और यात्रियों का झुंड सड़क पर गिरे पैसों को बटोरने के लिए दौड़ पड़ा। लेकिन यह कोई चमत्कार नहीं था। हवा में उड़ते नोट आसमान से नहीं गिर रहे थे बल्कि एक शख्स के टूटे हुए बैग से उड़ रहे थे जो सेबू साउथ कोस्टल रोड पर बाइक चला रहा था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स कुछ व्यवसायों के भुगतानों को लेकर जा रहा था। उसने सारा पैसा, जो लगभग 44 लाख रुपए से 59 लाख रुपए के बीच था, अपने बैग में रखा और बाइक लेकर निकल पड़ा। हाइवे पर चलते हुए उसे पता भी नहीं चला कि कब उसके बैग की ज़िप टूट गई और सारा कैश सड़क पर उड़ने लगा। वास्तव में, उसे इस बारे में पता भी नहीं चलता अगर एक मोटर यात्री ने उसे सचेत नहीं किया होता।
बैग से उड़ गए 14 लाख रुपए
जब तक उसे इस बारे में पता चला तब तक उसके बैग से करीब 14 लाख रुपए से अधिक कैश उड़ चुका था। उसने कुछ गाड़ियों को रोकने की कोशिश की लेकिन वापस नहीं जा सका क्योंकि वहां पहले से ही भारी भीड़ पैसा लूटने में लगी थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग सड़क से पैसे बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग नोट सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं।
पुलिस कर रही पैसे वापस करने की अपील
पुलिस ने भी पैसों को वापस हासिल करने में शख्स की मदद की लेकिन सभी लोगों ने पैसे वापस नहीं किए। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा, 'हम अब निवासियों से पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि यह एक बड़ी रकम है। अगर उन्होंने पैसे वापस नहीं किए तो गरीब शख्स को अपनी जेब से उनका भुगतान करना होगा।'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…