अरमान-कृतिका के क्लिप पर बढ़ा विवाद तो जियो सिनेमा ने दी सफाई, कहा- ये फर्जी है, आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated on
23-07-2024 06:24 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' की एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें कृतिका मलिक और अरमान मलिक को कंबल के अंदर इंटीमेट होते दिखाया गया है। हालांकि पायल मलिक ने पहले ही बताया था कि ये क्लिप एडिटेड है। फर्जी है। लेकिन बावजूद इसके शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस में इस शो के मालिक को गिरफ्तार करने और दिखाए गए अश्लील कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की थी। अब विवाद जब बढ़ा तो जियो सिनेमा ने भी अपना पक्ष रखा है।
जियो सिनेमा ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। जिसने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे। आधिकारिक बयान जारी कर Jio Cinema के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाने वाले सभी कंटेंट की क्वॉलिटी को सुनिश्चित करने के लिए, तमाम गाइडलाइन्स को फॉलो किया जाता है। बिग बॉस ओटीटी जिसे JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है, उसमें ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं था। वायरल क्लिप में अश्लीलता शामिल करने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और ये फर्जी है। हम जियो सिनेमा की अखंडता और हमारे दर्शकों का भरोसा बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं। इस फेक क्लिप को क्रिएट करना और उसे वायरल करना, चिंता का विषय है।'
जियो सिनेमा जिम्मेदार इंसान के खिलाफ लेगी एक्शन
आगे कहा गया, 'हमारी टीमें ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ये क्लिप आखिर कहां से लीक हुई है। किसने इसे क्रिएट किया है और पोस्ट किया है। साथ ही पता लगने पर उस जिम्मेदार इंसान के खिलाफ, बिग बॉस ओटीटी और जियो सिनेमा की छवि को खराब करने के लिए, कार्रवाई की जाएगी।' और ये बयान तब आया, जब बात काफी आगे बढ़ गई थी।
शिवसेना विधायक ने अरमान के वायरल क्लिप पर कहा था
न्यूज एजेंसी ANI से शिवसेना की प्रवक्ता, सचिव और विधायक मनीषा ने कहा था कि इसमें यूट्यूब इन्फ्लुएंसर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। जो क्लिप में दिखाया गया है, उसके खिलाफ मुंबई पुलिस में लेटर दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कहा था कि वह एक्टर्स और शो के CEO को भी गिरफ्तार करने के लिए भी बात करेंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…