जब नेता ही गीदड़ हो तो... पीटीआई में अकेले पड़े इमरान खान पर मरियम नवाज का तंज, कहा- गेम ओवर!
Updated on
27-05-2023 07:03 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान से शुक्रवार को कहा, 'अब खेल खत्म हो गया है।' उन्होंने यह ऐसे समय पर कहा है कि जब इमरान खान के करीबी एक-एक कर उन्हें छोड़ते जा रहे हैं। मरियम नवाज ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए 9 मई को हुई हिंसा का जिक्र किया जब अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद इमरान समर्थन ने पूरे पाकिस्तान में दंगे किए थे।
नेताओं के सामूहिक इस्तीफों को लेकर पीटीआई पर तंज कसते हुए मरियम ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों की कतार लगी हुई है। रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर के जिन्ना हाउस जैसे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के जवाब में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई शुरू होने के बाद से वरिष्ठ नेताओं का पीटीआई छोड़ना जारी है। 9 मई की हिंसा के बाद से करीब 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पीटीआई से नाता तोड़ लिया है।
'जब नेता ही गीदड़ हो...'
उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा, 'जब नेता ही गीदड़ है तो उसके लोग कैसे खड़े रह सकते हैं?' मरियम ने कहा कि इमरान 9 मई के 'आतंकवाद' के मास्टरमाइंड थे लेकिन उनके कार्यकर्ता एंटी-टेररिज्म कोर्ट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान अपनी पत्नी बुशरा बीबी को चादरों से ढक कर कोर्ट में ले गए लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।
'जमान पार्क में रची गई साजिश'
इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अल-कादिर ट्रस्ट केस में 15 मई को लाहौर हाई कोर्ट में पेश हुए थे और इस दौरान वे सफेद चादर से ढके हुए थे। मरियम नवाज ने लोगों से अपील की कि वे इमरान खान को फॉलो करके अपने बच्चों को बर्बाद न करें। उन्होंने दावा किया कि 9 मई को हुए हमलों की योजना जमान पार्क में बनाई गई थी और यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। 'लोगों ने कोर कमांडर के घर के सामने शॉपिंग सेंटर पर हमला क्यों नहीं किया? 'मास्टरमाइंड' ने प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिया था कि हमला कहां करना है।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…