कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मैथा बाजार इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। यहां शोभा यात्रा के दौरान हनुमान वानर सेना के सदस्य ने कथित तौर पर फल विक्रेता के ठेले से केला ले लिया। इससे नाराज विक्रेता ने गर्म चाय उड़ेल दी। घटना में विवाद के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।