गोपालगंज डीएम ने जारी किए खास निर्देश
हादसे के बाद पहुंचे डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात ने जांच की। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि मेला को बंद करा दिया गया है। विजयदशमी के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पूजा समितियों के अनुरोध पर मेला की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कारवाई की जाएगी। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में 3 अक्टूबर 2014 को दशहरे के दिन गांधी मैदान पर रावण दहन के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें 42 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
