Select Date:

पाकिस्‍तान को जब हथियार दे रहे थे पश्चिमी देश, रूस ने दिया था भारत का साथ...जयशंकर ने यूरोप को धो डाला

Updated on 03-01-2023 06:32 PM
विएना: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर यूरोप को उसके दोहरे मापदंडों के लिए फटकार लगाई है। ऑस्ट्रिया के दौरे पर जयशंकर ने बताया कि कैसे यूरोप, रूस से तेल और ऊर्जा खरीद पर अपने हिसाब से समीकरणों को तय कर रहा है। यूक्रेन के साथ जारी जंग के दौरान यूरोप ने जिस तरह से दोहरा चरित्र दिखाया, उस पर एक बार फिर जयशंकर ने जमकर हमला बोला है। एक इंटरव्‍यू में जयशंकर ने बताया कि कैसे भारत की तुलना में यूरोप ने रूस से छह गुना ज्‍यादा ऊर्जा का आयात किया और कैसे अपने फैसले को सही ठहराया है। इससे पहले भी जयशंकर ने तेल आयात के मसले पर यूरोप को जमकर धोया है।
अपनी सुविधा देखता यूरोप
जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फरवरी 2022 से यूरोप ने अपने आयात को कम किया है लेकिन अपनी सुविधा के लिहाज से। जयशंकर ने कहा कि अगर 60,000 यूरो वाली प्रति व्‍यक्ति आय वाली अर्थव्‍यवस्‍था पर वह इतना परेशान है तो फिर भारत की आबादी तो दो हजार डॉलर ही कमा रही है। उस आबादी को भी ऊर्जा चाहिए। तेल की कीमतें ज्‍यादा हो गई हैं। ऐसे में भारत की प्राथमिकताएं भी अलग हैं। यूरोप को दो हजार डॉलर वाले प्रति व्‍यक्ति आय वाले समाज से रुकने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
इसके अलावा यूरोप मिडिल ईस्‍ट की तरफ रुख कर रहा है। वह तेल का उत्‍पादन अपने मिडिल ईस्‍ट से अपनी तरफ कर रहा है और तेल की कीमतों को बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि यूरोप की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ है। यह वह मसला है कि यूरोपियन नेताओं का समझना होगा।

इसलिए रूस की आलोचना नहीं

जयशंकर ने रूस की आलोचना पर भी सधा हुआ जवाब दिया। उनसे पूछा गया था कि क्‍या भारत सिर्फ इसलिए रूस की आलोचना नहीं करना चाहता है क्‍योंकि उसकी सेनाओं को वहां से हथियार मिलते हैं? इस पर भी जयशंकर ने यूरोप और अमेरिका को आईना दिखाया। उन्‍होंने कहा कि भारत और रूस के रिश्‍ते ऐतिहासि‍क हैं। किसी को भी इन रिश्‍तों का इतिहास देखना होगा। यह रिश्‍ता उस समय शुरू हुआ था जब पश्चिमी लोकतांत्रिक देश, पाकिस्‍तान को हथियार देकर उसे ताकतवर बना रहे थे। वो भारत को रक्षात्‍मक कदम उठाने और हथियार खरीदने से रोक रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.