पाकिस्तान में कब होगा चुनाव? शहबाज ने बताया, 14 अगस्त को खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
Updated on
13-07-2023 02:28 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा अक्टूबर या नवंबर में करेगा। शहबाज के इस बयान से तय हो गया है कि वह मौजूदा नेशनल असेंबली को उसकी निर्धारित तिथि से पहले भंग करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के साथ बैठक के अगले दिन शरीफ की यह टिप्पणी आयी है।
खबर के मुताबिक बैठक के दौरान पीडीएम प्रमुख ने समय से एसेम्बली को भंग करने और चुनाव कराने की जरूरत पर बल दिया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को पूरा हो जाएगा तथा पाकिस्तान निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक शरीफ ने कहा कि जो कोई भी अगली सरकार बनाये, उसे पाकिस्तान को महान बनाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। शरीफ को पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उससे पहले नेशनल एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, आम चुनाव संसद के कार्यकाल खत्म होने के 60 दिन बाद तक कराए जा सकते हैं। हालांकि, अगर सरकार संवैधानिक कार्यकाल समाप्त होने से पहले संसद के निचले सदन को भंग कर देती है तो चुनाव की तारीख को विघटन के 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। बुधवार को इस्लामाबाद में एजुकेशन एंडोमेंट फंड लॉन्च समारोह के दौरान उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो जाएगा... चुनाव आयोग तय करेगा कि चुनाव कब होंगे - अक्टूबर या नवंबर में।"
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…