रेल किराए में कब मिलेगी सीनियर सिटीजन को छूट, रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
Updated on
07-02-2023 06:09 PM
नई दिल्ली : रेलवे किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट, जल्द ही बहाल हो सकती है। बजट में इस घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों को रेल मंत्री जल्द ये खुशखबरी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे फिर से इस सुविधा को बहाल कर सकता है। दरअसल कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में रियायत बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं। महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी। अब कोविड-19 का खतरा कम होने और देश में अन्य सभी तरह की गतिविधियों के पूरी तरह सामान्य होने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को ये राहत नहीं बहाल की गई।
इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है। उन्होंने राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे ने 2019-20 में यात्री टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, जो यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 53 फीसदी की औसत रियायत है।
रेलवे बोर्ड ने बताया कि वो वरिष्ठ नागरिकों के किराए में रियायत देने का प्लान बना रहा है। रेलवे इस मामले पर अभी विचार कर रहा है, लेकिन इसके नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है। फिलहाल इसके लिए स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर और 3 एसी रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है। वहीं संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए।
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली-कानपुर मेन लाइन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…