कब चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने बता दी तारीख
Updated on
16-09-2023 04:47 PM
नई दिल्ली: रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही उन्हें स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Sleeper Vande Bharat Express) में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। देश में अभी चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन चल रही है जिन्हें शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। रेलवे की योजना अब राजधानी के रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। इसके लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तैयार की जा रही है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के जनरल मैनेजर बी जी माल्या का कहना है कि ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जाएगी।
माल्या ने कहा कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च, 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो को भी बनाया जा रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर चलाया जाएगा। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जनवरी, 2024 में आने की उम्मीद है लेकिन यह इसी कैलेंडर ईयर में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नॉन-एयर कंडीशंड पैसेंजरों के लिए यह ट्रेन इसी साल 31 अक्टूबर से पहले लॉन्च हो जाएगी। यह एक नॉन-एसी पुश-पुल ट्रेन है जिसमें 22 कोच और इसके दोनों तरफ एक-एक लोकोमोटिव होगा।
कौन बना रहा कोच
स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनें की सप्लाई टीटागढ़ वैगन्स और बीएचईएल का कंसोर्टियम सप्लाई करेगा। आरवीएनएल के जीएम (मैकेनिकल) आलोक कुमार मिश्रा ने अगस्त में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे जिनमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी1 कोच होगा। उनका कहना था कि कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…