नई दिल्ली: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) और सोनी इंडिया (Sony India) के बीच प्रस्तावित मर्जर अभी और समय लग सकता है। सोनी ग्रुप कॉर्प ने इस मर्जर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोनी ग्रुप कॉर्प ने कहा है कि उसकी स्थानीय मीडिया इकाई सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के साथ विलय में कई महीनों की देरी होगी। वहीं यह भी कहा कि दोनों पक्ष इस सौदे को पूरा करने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक बनाने के लिए। बता दें कि पहले सोनी ने सितंबर 2023 तक मर्जर पूरा होने की बात कहीं थी।