पेट्रोल-डीजल की कीमत में कब होगी कटौती? पेट्रोलियम मंत्री के जवाब से खुश हो जाएंगे आप
Updated on
23-01-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: लंबे वक्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है तो वहीं डीजल की कीमत भी अधिकांश जगहों पर 90 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुकी है। लोग उम्मीद लगाए बैठे है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आएगी। जब इस बारे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल किया गया तो उन्होंने तेल कंपनियों से अपील की। पेट्रोलियम मंत्री की बात अगर तेल कंपनियां मान लेती हैं त जल्द ही आपको खुशखबरी मिल सकती है।
कब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि सार्वजनिक तेल कंपनियों से वो अपील करते हैं कि अगर उनके नुकसान की भरपाई हो चुकी है तो वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए उन्हें पेट्रोल-डीजल की कीमत के दाम घटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नुकसान की भरपाई हो जाने पर कीमतें कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद भी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा। खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल कंपनियां खुद इस बारे में फैसला देंगी।
चुनाव की सुगबुगाहट से राहत की उम्मीद
आने वाले दिनों में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। अगले साल लोकसभा के भी चुनाव है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पेट्रोलियम मंत्री ने भीतेल कंपनियों से अपील की है। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही एक्साइट ड्यूटी कम कर दी थी। हालांकि कुछ राज्यों मे वैट नहीं घटाया, जिसके कारण उन राज्यों में लोगों को महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। जिस तरह से पेट्रोलियम मंत्री ने तेल कंपनियों से अपील की है और विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेल है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लोगों को महंगे तेल से जल्द ही राहत मिल सकती है।
आज देश के महानगरों में तेल की कीमत
देश के महानगरों मे आज पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिकता है। वहीं पेट्रोल की कीमत 113.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 98.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। अगर आप भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा की कीमत जानना चाहते हैं तो एक नंबर पर SMS भेजकर पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 9224992249 पर मैसेज भेजना है।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…