कब घटेगी सब्जियों की कीमत, आरबीआई गवर्नर ने दी बड़ी राहत
Updated on
24-08-2023 01:34 PM
नई दिल्ली: देश में सब्जियों की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। आरबीआई (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने खाने-पीने की चीजों की कीमत में बढ़ोतरी को महंगाई पर काबू पाने के रास्ते में जोखिम बताया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे झटकों में कमी लाने के लिए आपूर्ति सुधारने के लिए समयबद्ध प्रयासों की जरूरत है। सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी का झटका अल्पकालिक है और मॉनीटरी पॉलिसी मौजूदा झटकों के शुरुआती प्रभावों को कम करने के लिए इंतजार कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर तक सब्जियों की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के कारण जुलाई में खुदरा महंगाई दर 7.44 परसेंट पर पहुंच गई थी जो इसका 15 महीने का उच्चतम स्तर है।
दास ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि खाद्य कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी का झटका महंगाई को स्थिर करने के लिए जोखिम पैदा करता है। खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी का दौर सितंबर, 2022 से ही चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आपूर्ति पक्ष से जुड़े सतत एवं समयबद्ध हस्तक्षेप को भी इस तरह के झटकों की गंभीरता एवं अवधि कम करने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि आरबीआई महंगाई को चार प्रतिशत पर रखने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और देश में ऊंची ब्याज दरें लंबे समय तक रहने वाली हैं। महंगाई में काबू पाने के लिए पिछले साल मई से रेपो रेट में 2.5 परसेंट का इजाफा किया गया है।
महंगाई से मिलेगी राहत
दास ने कहा कि जुलाई में महंगाई हमारे अनुमानों से कहीं ज्यादा रही है। सब्जियों की कीमत में 37.3 परसेंट तेजी आई है। इसमें सबसे ज्यादा 201.5 परसेंट तेजी टमाटर में रही। इस कारण जून में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 4.7 परसेंट थी जो जुलाई में 10.6 परसेंट पहुंच गई। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सरकार ने सही समय पर हस्तक्षेप किया है। अगस्त में टमाटर की कीमत में गिरावट आई है। इससे आगे वाले दिनों में महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आरबीआई की महंगाई पर कड़ी नजर है और आगे आने वाले वक्त में परिस्थितियों के अनुसार ही कदम उठाए जाएंगे।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…