'मैंने प्यार किया' के बाद कहां गायब हो गई थीं Pervien Dastur? कहा- सोचा नहीं था सलमान-शाहरुख बड़े स्टार बनेंगे
Updated on
14-07-2023 03:20 PM
परवीन दस्तूर को लोग इनके नाम से कम बल्कि सलमान खान स्टारर फिल्म 'मैंने प्यार किया' वाली खड़ूस सीमा से अधिक जानते हैं। इस फिल्म में सीमा प्रेम यानी सलमान खान पर डोरे डालने की हर वक्त कोशिश किया करती थीं। घुंघराले बालों में सीमा को उस फिल्म में लोगों ने विलन की तरह देखा। एक बार फिर से परवीन दस्तूर बॉलीवुड में लौटने जा रही हैं। बता दें कि 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के तुरंत बाद सीमा ने एयरहोस्टेस बन गईं।
Bollywood Thikana को दिए अपने इंटरव्यू में परवीन ने बताया है कि वो सलमान खान को देखकर तब क्या सोचती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये कभी नहीं लगा था कि सलमान खान इतने बड़े स्टार बन जाएंगे आज वो जिस मुकाम पर हैं।
बताया- फिल्म मैंने प्यार किया के सेट पर कैसे होते थे सलमान
उन्होंने कहा कि उन्हें ये भी नहीं लगा था कि फिल्म इतनी हिट होगी। उन्होंने बस साथ में काम किया, एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया और ढेर सारी मस्ती की। परवीन ने कहा कि उनकी अब भी सलमान खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। 'मैंने प्यार किया' के दौरान की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब भी सलमान कापी हेल्पफुल थे और बहुत प्यारे थे। आज भी जब वो उनसे मिलते हैं तो काफी अपनापन वाला एहसास होता है।
शाहरुख खान के साथ भी काम करने का मिला था मौका
सलमान खान ही नहीं परवीन ने शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। उन्हें शाहरुख के साथ टीवी मिनी सीरीज शो 'अहमक़' में काम करने का मौका मिला था जो रिलीज नहीं हो पाई। शाहरुख के बारे में बातें करते हुए परवीन ने कहा, 'जब हम गोवा में शूटिंग कर रहे थे और शाहरुख अपनी मां को तबीयत को लेकर काफी परेशान थे, वो बीमार चल रही थीं। इसलिए उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा था।' उन्होंने माना की शाहरुख खान को देखकर भी उन्हें ये कभी नहीं लगा था कि वो इतने बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे जो आज वो हैं। हालांकि, परवीन ने ये भी कहा कि तब किसी को भी नहीं पता होता था कि कौन स्टार बनने जा रहा, लोग बस अपना काम किया करते थे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…