चांद के गड्ढों में कहां से आया पानी, एस्टेरॉयड या धूमकेतु हैं जिम्मेदार, चंद्रयान-3 के डेटा से मिलेगा जवाब
Updated on
28-11-2023 02:41 PM
वॉशिंगटन: चंद्रमा पर एक स्पेस स्टेशन का निर्माण सुनने में किसी साइंस फिक्शन फिल्म के जैसा हो सकता है। लेकिन हर नया चंद्रमा मिशन इस विचार को वास्तविकता के करीब ले जाता है। वैज्ञानिक स्थायी रूप से छाया वाले इलाकों में विशाल बर्फ के भंडार की खोज कर रहे हैं। चंद्रमा पर किसी भी तरह के टिकाऊ बुनियादी ढांचा की स्थापना के लिए ये महत्वपूर्ण हो सकता है। अगस्त 2023 में भारत का चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरा। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां बर्फ के भंडार हो सकते हैं। यह लैंडिंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में खगोलभौतिकी और ग्रह विज्ञान के सहायक प्रोफेसर पॉल हेने ने कहा, 'मेरे जैसे ग्रह वैज्ञानिकों के लिए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के यंत्रों से मिली जानकारी चंद्रमा के उस हिस्से की झलक देते हैं, जिसमें बर्फ होने की सबसे ज्यादा संभावना है।' पहले के अवलोकनों से पता चला है कि कुछ स्थायी छाया वाले क्षेत्रों में बर्फ मौजूद है। हालांकि इस बर्फ के जमावों की मात्रा और इनका रूप वितरण के संबंध में अनुमान से एकदम अलग है।
कहां से आया चांद पर पानी
प्रोफेसर पॉल की टीम वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला में यह समझने की कोशिश कर रही है, कि आखिर पानी कहां से आया। माना जाता है कि ये पानी धूमकेतु या एस्टेरॉयड से आया जो चांद से टकराए होंगे। इनमें से हर घटना अपने पीछे एक विशिष्ट रासायनिक फिंगरप्रिंट छोड़ती है। इसलिए अगर हम उन फिंगरप्रिंट को देख सकें तो पानी के स्रोत का पता चल सकता है। उदाहरण के लिए अगर चंद्रमा पर बर्फ ज्वालामुखीय गतिविधियों से बनी तो बर्फ में जमा सल्फर अधिक मात्रा में होने की उम्मीद है।
चंद्रमा पर खोजा सल्फर
पानी की तरह चंद्रमा पर सल्फर एक अस्थिर तत्व है। क्योंकि चंद्रमा की सतह पर यह आसानी से वाष्पीकृत होकर अंतरिक्ष में खो जाता है। इस वजह से इसके चंद्रमा के सिर्फ ठंडे हिस्से में जमा होने की उम्मीद है। विक्रम लैंडर किसी छाया वाली जगह पर नहीं उतरा। इसने 69.37 डिग्री दक्षिण अक्षांश पर मिट्टी के दानों में सल्फर की पहचान की थी। वैज्ञानिक इस डेटा से उत्साहित है। उनका मानना है कि सल्फर चंद्रमा के पानी के स्रोत की ओर इशारा कर सकता है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…