यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी कहां अटकी है? प्रियंका गांधी छोड़ेंगी प्रभारी पद और लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!
Updated on
08-11-2023 01:17 PM
लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभाले अजय राय को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनके पास अपनी कार्यकारिणी नहीं है। दावा तो किया जा रहा था कि अक्टूबर तक कार्यकारिणी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब से यूपी कांग्रेस में ही भीतरखाने यह सवाल खूब उठ रहा है कि आखिर इस देरी की वजह क्या है? जानकारों की मानें तो इसकी बड़ी वजह यूपी प्रभारी की कुर्सी है। मौजूदा समय में प्रियंका गांधी वाड्रा इस कुर्सी पर काबिज हैं। हालांकि चर्चा है कि वह यह पद छोड़ देंगी और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
ऐसे में नए प्रभारी की तैनाती की बात भी खूब चल रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका के यहां से ही फाइल ऊपर अप्रूवल के लिए नहीं भेजी जा रही है। बीते दिनों अजय राय की कमिटी को लेकर प्रदेश सचिवों के साथ कुछ बैठकें भी हुई थीं, लेकिन इसके आगे बात नहीं बढ़ी। कुछ जगहों पर दावा किया जा रहा है कि कमिटी को अंतिम रूप देने में पांच राज्यों के चुनाव बाधक बने हुए हैं। एक बार वहां प्रचार का सिलसिला थमे तभी कार्यकारिणी को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। ऐसे में फिलहाल कमिटी जारी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। कम से कम पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद या नए प्रभारी की तैनाती तक तो इंतजार करना ही होगा।
सवा साल से ज्यादा वक्त हो गया प्रियंका को यूपी आए
प्रियंका को साल 2019 में कांग्रेस का यूपी प्रभारी बनाया गया था। उस दरम्यान उनकी उपस्थिति यूपी में ठीक-ठाक वक्त के लिए रहती थी। प्रियंका को जब यूपी की कमान दी गई थी, तब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने प्रियंका को यूपी प्रभारी बनाते वक्त ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि प्रियंका 2022 तक यूपी में रहेंगी। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रियंका की यूपी में मौजूदगी खत्म हो गई। यूपी कांग्रेस के दफ्तर आए उन्हें करीब सवा साल बीत गए हैं। ऐसे में प्रियंका के यूपी प्रभारी का चार्ज छोड़ने की संभावनाओं को और बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद ही नए प्रदेश प्रभारी की तैनाती कर दी जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…