भारत लौटते समय वाघा बॉर्डर पर अंजू ने पाकिस्तान के बारे में कहीं बड़ी-बड़ी बातें, सुनकर दुआ देने लगा पाकिस्तानी
Updated on
30-11-2023 01:35 PM
इस्लामाबाद: अंजू बुधवार को वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अमृतसर शहर में आईं। पाकिस्तान से रवाना होने से पहले अंजू ने पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के लोगों के साथ बातचीत में कहा कि यहां रहने के दौरान उनको बहुत सम्मान मिला। इतने महीनों में कभी उनको ऐसा नहीं लगा कि वो किसी परेशानी में हैं। यहां कभी भी मुझे किसी चीज की कोई कमी महसूस नहीं हुई। मैं इस चीज से बहुत खुश हूं कि यहां मुझे अपनेपन के साथ रखा गया। पाक स्टार ग्रुप ने खासतौर से मेरी बहुत हेल्प की। इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि आप इंडिया जाएं या दुनिया की किसी भी कंट्री में जाएं। हमे मत भूलिएगा, हम आगे भी आपके साथ बातचीत करते रहेंगे। इस पर अंजू ने कहा कि वो कतई पाकिस्तान को नहीं भूलेंगी।
इस साल जुलाई में अंजू पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान चली गई थीं। दो बच्चों की मां अंजू से राजस्थान में रहने वाले उनके परिवार ने सपंर्क किया तो पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं। अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से मिलने आई हैं। जिनसे उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद तो अंजू भारत और पाकिस्तान की मीडिया में छा गईं। करीब पांच महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद अब वह अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई हैं।
पाकिस्तान जाकर कर ली थी शादी, बच्चों के लिए लौटीं
पाकिस्तान में अंजू ने नसरुल्ला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। कुछ समय पहले अंजू ने कहा था कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है। ऐसे में वह अपने बच्चों को लिए वीजा को और नहीं बढ़वाएंगी और भारत लौटेंगी। नसरुल्ला ने भी कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए परेशान हैं तो ऐसे में उनका भारत जाना बेहतर है। अंजू के इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भारत लौटने की खबर आई थी लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया में समय लग जाने की वजह से उनके भारत लौटने में देर हुई।
अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनकी एक बेटी और एक बेटा है। अंजू की अपने पति अरविंद से भी अनबन की बात सामने आई थी। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं है कि अंजू अपने पति अरविंद के पास जाएगी या पिता के पास जाएगी। अंजू के दोनों बच्चे फिलहाल अपने पिता के पास हैं। अंजू के पिता और पति दोनों ही उससे रिश्ता ना रखने की बात कह चुके हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…