Select Date:

'तुम होती कौन हो ऑर्डर देने वाली?' जब दीया मिर्जा पर बुरी तरह चिल्लाईं करीना, जानिए क्या हुआ था

Updated on 14-11-2023 03:50 PM
दीया मिर्जा और करीना कपूर खान ने आज तक साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया है, और न ही कभी उनकी आपसी रायवलरी की खबरें आईं। पर एक बार दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो गया था। तब साथ में उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर भी मौजूद थीं। Tuesday Tadka में दीया मिर्जा और करीना के इसी झगड़े के बारे में बता रहे हैं। क्या कुछ हुआ था और यह कब की बात है, दीया ने 20 साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था।

बॉलीवुड में हीरोइनों के बीच अकसर की कैट फाइट और झगड़े की खबरें आती रही हैं। अब भले ही ऐसा कम होता है, लेकिन 90 के दशक और कुछ साल पहले तक हीरोइनों के आपसी झगड़े की खबरें खूब आम थीं। पर Dia Mirza और Kareena Kapoor के बीच ऐसा बड़ा झगड़ा हुआ था कि सब देखते रह गए थे।

2003 की बात, सलवार-कमीज न पहनने पर विवाद

बात 2003 की है। तब दीया मिर्जा और करीना कपूर लखनऊ में हुए एक इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं। साथ में उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर भी थीं। उस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ था, जिससे करीना, दीया मिर्जा पर बुरी तरह भड़क उठी थीं। दीया मिर्जा ने 'रेडिफ' से बातचीत में पूरी घटना बताई थी, और करीना को चिल्लाने वाली और बिना तर्क की बात करने वाली कहा था।

घाघरा-चोली पहनना चाहती थीं करीना, दीया पर इसलिए भड़कीं

दीया मिर्जा ने बताया था कि लखनऊ में सहारा ग्रुप ने एक इवेंट आयोजित किया था। उस इवेंट में उनके अलावा करीना, उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर को सलवार-कमीज पहननी थी और साथ में तिरंगा भी। दीया ने कहा था, 'लेकिन करीना हेवी जूलरी के साथ घाघरा-चोली पहनना चाहती थीं, जो उन्होंने खासतौर पर अपने लिए बनवाई थी। लेकिन उन्होंने तिरंगा नहीं पहना हुआ था। नम्रता शिरोडकर यह देखकर नाराज थीं कि इवेंट के लिए जो यूनिफॉर्मिटी चाहिए करीना उसे मान नहीं रही हैं।'

चिल्लाई थीं करीना- तुम होती कौन हो सलाह देने वाली?

दीया मिर्जा ने आगे बताया था, 'मैंने नम्रता से कहा कि वह करीना का आउटफिट लेकर बाहर चली जाएं ताकि हम अकेले में बात कर सकें। अचानक ही करीना को कुछ सूझा और उन्होंने मुझे पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वह बोलीं- तुम होती कौन हो? नम्रता को ऑर्डर या सलाह देने वाली कौन हो? मेरे होश उड़ गए। कुछ समझ नहीं आया। बहुत बुरा लग रहा था। मैं बिना जवाब दिए ही कमरे से बाहर निकल गई।'

दीया ने करीना के स्वभाव पर कही थी यह बात

दीया ने फिर बताया था कि कुछ समय बाद करीना की मैनेजर उनके कमरे में आया और कहा कि करीना जानना चाहती हैं कि वह तैयार हैं या नहीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, करीना फिर उनसे बात करने लगीं और ऐसे रिएक्ट किया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। दीया मिर्जा ने करीना को तब लाउड, बेतर्क बात करने वाली और अनफेयर बताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.