हवाला कनेक्शन या नौकरी के लिए पैसा मोतिहारी के 'आजाद' को किसने दिए 30 लाख, जांच में जुटी पुलिस
Updated on
28-09-2023 12:59 PM
मुजफ्फरपुर: पटना में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले एक शख्स को 30 लाख रुपये के साथ आरपीएफ ने पकड़ा है। युवक को वैशाली एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे राजकीय रेल थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण के दुबौली थाना स्थित छपवा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम जहूर मियां के बेटे आजाद आलम के तौर पर हुई है। आजाद के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई इसे लेकर जांच तेजी से आगे बढ़ रही।
आजाद आलम को कहां से मिले 30 लाख रुपये
आजाद आलम को पटना में 30 लाख रुपए किसने दिया इसकी पड़ताल की जा रही। मोतिहारी में किसे ये रुपए देने थे और हवाला के धंधे में कब से लिप्त है। इन सारी बातों की जानकारी हासिल करने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने काफी प्रयास किया। हालांकि आजाद कुछ भी नहीं बता रहा। पूछताछ के बाद अभियुक्त को राजकीय रेल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
आयकर विभाग की टीम कर रही जांच
मामले की सूचना आयकर विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। इनकम टैक्स की टीम ने भी छानबीन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक पटना में रहकर तैयारी करता है। उसके एक परिचित ने रुपये से भरा बैग मोतिहारी पहुंचा देने पर उसे दो हजार रुपये देने की बात कही थी। इसी को लेकर फोन कर गांधी मैदान के पास बुलाया और 30 लाख रुपयों से भरा बैग थमा दिया।
क्या इन पैसों का है हवाला कनेक्शन?
युवक पटना से बस पकड़ कर हाजीपुर आया। वहां से 12554 डाउन वैशाली एक्सप्रेस पकड़कर मुजफ्फरपुर आया। जहां चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने युवक को रुपए से भरे बैग के साथ पकड़ लिया। संभावना जताई जा रही है कि पैसा हवाला का भी हो सकता है। इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं ये संभवना भी जताई जा रही कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा दिए जाने का मामला भी हो सकता है। फिलहाल तो मोबाइल की जांच से ही कुछ राज खुल सकता है। आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…