Select Date:

कौन है 'जवान' का 'छोटू सुधीर' जाफर सादिक, जिसने विजय सेतुपति की नाक में किया दम, कमल हासन भी फैन

Updated on 12-09-2023 07:05 PM
शाहरुख खान की 'जवान' का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है, और करीब 10 रिकॉर्ड बना चुकी। 'जवान' में लोगों को विक्रम राठौर और आजाद बने शाहरुख खान ही पसंद नहीं आ रहे, बल्कि इसके बाकी कलाकारों की भी खूब तारीफ हो रही है। ऐसा ही एक कलाकार है, जिसकी परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया है। यह हैं एक्टर जाफर सादिक। वह रजनीकांत स्टारर 'जेलर' में भी नजर आए, जो 10 अगस्त को रिलीज हुई थी।

'जवान' में जाफर सादिक का क्या है रोल?

पहले Jaffer Sadiq के 'जवान' में रोल की बात करते हैं। Shah Rukh Khan स्टारर एटली की इस फिल्म में जाफर सादिक ने सुधीर नाम का किरदार निभाया। सुधीर, Vijay Sethupathi के किरदार काली गायकवाड़ के लिए काम करता है, जोकि आर्म्स डीलर है। जाफर सादिक का यह किरदार Jawan के प्लॉट में अहम रोल प्ले करता है। लेकिन एक ऐसे मौके पर काली, उसकी जान ले लेता है, जब उसका सामना विक्रम राठौर (शाहरुख खान) से होता है। छोटे से रोल में भी जाफर सादिक, विजय सेतुपति और शाहरुख जैसे बड़े स्टार्स के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे।


कभी 'गूंगा सुधीर', कभी कटिंग प्लायर मैन

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि जाफर सादिक को एक्टिंग में आए सिर्फ 3 साल ही हुए हैं। लेकिन इन तीन साल में जाफर ने रजनीकांत से लेकर कमल हासन और शाहरुख खान तक बड़े स्टार्स के साथ फिल्में कर ली हैं। फिल्में जाफर सादिक के रोल भले ही छोटे होते हों, लेकिन वह उनमें छा जाते हैं। फिर चाहे वह 'जवान' का गूंगा सुधीर हो, 'पावा कढ़ाइगल' का नारीकुट्टी हो या फिर 'विक्रम' के संधानम गैंग का वो गुंडा, जो कटिंग प्लायर यानी प्लास से लोगों की जान लेता है। अब आलम यह है कि साउथ सिनेमा में जाफर सादिक को भर-भरकर फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। जाफर सादिक छोटे से ही रोल में ही कई बार हीरो की लाइमलाइट भी खा जाते हैं।

2020 में विग्नेश शिवन की फिल्म से डेब्यू

जाफर सादिक ने 2020 में विग्नेश शिवन की शॉर्ट फिल्म Paava Kadhaigal में नजर आए थे। इस फिल्म ने ही जाफर सादिक के लिए एक्टिंग की दुनिया में रास्ते खोले। जाफर सादिक ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस फिल्म के लिए सिलेक्ट हो जाएंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सिर्फ दोस्तों के कहने पर शौकिया तौर पर ऑडिशन देने शुरू किए थे। लेकिन नहीं जानते थे कि विग्वेश शिवन की फिल्म के लिए सिलेक्ट हो जाएंगे।

कमल हासन 'विक्रम' में ऐसे मिला रोल

'फिल्म कंपैनियन' संग बीतचीत में जाफर सादिक ने बताया था कि उसी फिल्म को देखने के बाद डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने उन्हें 'विक्रम' में एक अहम रोल दिया। इसमें वह जिस अंदाज में कटिंग प्लायर से लोगों की जान लेता था, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस फिल्म में पहले जाफर सादिक के किरदार की मौत होने वाली थी, लेकिन लोकेश कनगराज ने इम्प्रैस होकर किरदार को जिंदा रखा, और एक्टर का रोल बढ़ा दिया। कमल हासन से लेकर रजनीकांत तक जाफर सादिक पर फिदा हैं। रजनीकांत ने तो खुश होकर जाफर सादिक को 'जेलर' के सेट पर अपना पहना हुआ चश्मा भी गिफ्ट कर दिया था।

कोरियोग्राफर और डांसर हैं जाफर, प्रभुदेवा के शो में थे रनर-अप

आपको जानकर हैरानी होगी कि जाफर सादिक असल में एक्टर नहीं बल्कि पॉपुलर डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल भी डांस के वीडियोज से भरा पड़ा है। जाफर सादिक का एक्टिंग की दुनिया में आना शायद किस्मत में लिखा था। वह पहली बार तमिल डांस कॉम्पिटिशन Ungalil Yaar Adutha Prabhu Deva के दूसरे सीजन में नजर आए थे, और रनर-अप रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.