Select Date:

कौन हैं कनाडा के पीएम को मुंहतोड़ जवाब देने वाले बिहार के लाल संजय कुमार

Updated on 28-11-2023 02:55 PM
टोरंटो: भारत और कनाडा के बीच हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के बाद शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कनाडा के लगातार बेबुनियाद दावे और भारतीय राजनयिक को निकालने के बाद अब भारत के राजदूत संजय कुमार ने इसका करारा जवाब दिया है। संजय कुमार ने एक सवाल के जवाब साफ कहा कि चूंकि हमारे एक मुख्‍य राजनयिक को निकाल दिया तो हां हमने इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। उन्‍होंने कहा कि किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होगी। यही वजह है कि हमने नई दिल्‍ली में कनाडा के राजनयिकों को देश से चले जाने के लिए कह दिया। आइए जानते हैं कौन संजय कुमार और क्‍या है पूरा मामला....

संजय कुमार ने यह भी जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत में भावनाएं उबाल पर थीं और इसी वजह से यह फैसला लिया गया। निज्‍जर हत्‍याकांड उन्‍होंने यह भी कहा कि बिना जांच के ही भारत को दोषी ठहरा दिया गया, क्‍या यह कानून का शासन है? हमने हमेशा से ही कहा है कि अगर कनाडा के पास कुछ भी ठोस सबूत है तो वह हमें बताए और हम उस पर ऐक्‍शन लेंगे। उन्‍होंने कनाडा के सीटीवी को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि भारत गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के हत्‍या साजिश के मामले में अमेरिका सरकार को पूरा सहयोग दे रही है।

'कनाडा की जमीन भारत के खिलाफ इस्‍तेमाल हो रही'


भारतीय राजदूत ने कहा कि अमेरिका की तरह से कनाडा ने ठोस सबूत नहीं दिए हैं। संजय कुमार ने एक बार फिर से दोहराया कि भारत हरदीप‍ सिंह निज्‍जर की हत्‍या में किसी भी तरह से शामिल नहीं है। इससे पहले जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि भारत के एजेंटों ने कनाडा के गुरुद्वारे में हरदीप‍ सिंह निज्‍जर की हत्‍या की। ट्रूडो के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच बड़ा राजनयिक विवाद पैदा हो गया है और अमेरिका तक को इस मामले में कई बार बयान देना पड़ा है।

संजय कुमार ने खालिस्‍तानी आतंकी गतिविधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कनाडा के साथ रिश्‍तों में हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि कुछ कनाडाई नागरिक कनाडा की जमीन को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता पर हमला करने के लिए कर रहे हैं। वर्मा ने कहा, 'ज्‍यादार कुख्‍यात अपराधी और आतंकी जो कनाडा में हैं, वे खालिस्‍तानी मानसिकता के हैं। इनमें से कई अपना गैंग भारत में चला रहे हैं। वे ड्रग्‍स की तस्‍करी रहे हैं। वे हथियार की तस्‍करी कर रहे हैं।' उन्‍होंने कहा कि कनाड में रह रहे इन अपराधियों ने सीमा पार किया है और भारत तक पहुंच गए हैं। इन्हीं में से एक ने भारत में एक मुख्‍यमंत्री (बेअंत सिंह) की हत्‍या कर दी थी।

कौन हैं आईएफएस संजय कुमार वर्मा


बिहार में जन्‍मे संजय कुमार वर्मा भारतीय विदेश सेवा के वरिष्‍ठ अफसर हैं। साल 1965 में जन्‍मे संजय कुमार वर्मा ने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह आईआईटी दिल्‍ली चले गए। साल 1988 में संजय कुमार वर्मा भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए। वह चीन, वियतनाम, तुर्की, इटली, सूडान, जापान समेत कई देशों में स्थित भारतीय दूतावासों में अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्मा को सूचना तकनीक, एआई, साइबर डिप्‍लोमेसी में खास रुचि है। वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी और चीन की मंदारिन भाषा में पारंगत हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.