कौन है CIA का भेदिया? इस बार दोगुना खतरनाक मिशन पर है जैक रायन, सीजन-4 का ट्रेलर रिलीज
Updated on
06-06-2023 09:59 PM
जैक रायन वापस लौट आया है। इस बार एक नए और पहले से कहीं अधिक खतरनाक मिशन के साथ। पॉपुलर अमेरिकी पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'जैक रायन' के चौथे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जॉन क्रासिंस्की जून महीने में एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। टॉम क्लैंसी की किताब के किरदार पर आधारित जैक रायन एक एक्स-सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) एनालिस्ट है। वह सैनिक है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश के सामने खड़े एक खतरे से निपटने का मिशन सौंपा है।
क्या है जैक रायन का नया मिशन
ट्विटर पर, जॉन ने Jack Ryan Season-4 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'जैक रयान का अंतिम सीजन। 30 जून से शुरू होगा।' दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में हम देखते हैं कि विदेशी धरती पर एक बड़ी राजनीतिक हस्ती की हत्या की साजिश रची गई है। अंदेशा है कि इसमें CIA भी शामिल है। इस बार जैक रायन के लिए चुनौती दोगुनी है, क्योंकि अब वह सिर्फ एक सैनिक नहीं है, बल्कि प्रमोशन पाकर CIA का एक्टिंग डिप्टी डायरेक्टर भी बन चुका है। एजेंसी में कुछ लोग हैं, जो भ्रष्ट हैं। ऐसे में जैक को इसे भी खत्म करना है। उसे सीआईए के कुछ पुराने दोस्तों और वफादारों का साथ चाहिए। यह पूरी साजिश एक ड्रग कार्टेल और एक आतंकवादी सेल से जुड़ी है। क्या जैक रायन इसमें सफल हो पाएगा?
'जैक रायन 4' कास्ट
Jack Ryan Cast: वेब सीरीज के इस आखिरी सीजन में माइकल पेना की एंट्री हुई है। वह डोमिंगो 'डिंग' शावेज के किरदार में हैं। इसके अलावा बाकी कास्ट में वेन्डेल पियर्स, एलिजाबेथ राइट शामिल हैं। ये दोनों ही सीजन-3 में जुड़े थे। माइकल केली भी हैं, जो वेनेजुएला के स्टेशन हेड माइक नवंबर के किरदार में दिख चुके हैं। एब्बी कोर्निश को हमने सीजन-1 से जैक की लव इंटरेस्ट डॉ. कैथी मुलर के तौर पर देखा है, वह इस सीजन में भी रहेंगी।
कब, कहां और कैसे देखें 'जैक रायन-4'
When and Where to Watch Jack Ryan Season 4: वेब सीरीज के इस आखिरी सीजन में छह एपिसोड होंगे, जिसमें हाई-ऑक्टे एक्शन दिखने वाला है। यह सीजन 30 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा। इसमें 30 जून को दो एपिसोड का प्रीमियर होगा, जबकि इसके बाद हर हफ्ते एक नया एपिसोड आएगा। इस तरह 14 जुलाई को सीजन-4 का आखिरी एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। जॉन क्रासिंस्की इस किरदार जॉन रायन को निभाने वाले 5वें एक्टर हैं। उनसे पहले एलेक बाल्डविन, हैरिसन फोर्ड, बेन एफ्लेक और क्रिस पाइन भी फीचर फिल्मों में जैक का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…