विधायक लिखी गाड़ी से देर रात कानपुर जेल लाया गया अपराधी कौन है? मुंह छिपाते हुए पुलिसवालों ने कराई एंट्री
Updated on
09-11-2023 01:32 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुधवार रात विधायक लिखी गाड़ी कानपुर जेल गेट के बाहर रुकती है। गाड़ी से दो पुलिसकर्मी और सिविल वर्दी में एक शख्स मुल्जिम को लेकर उतरते हैं। इसी दौरान मीडिया कर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी अपराधी का मुंह छिपाते हुए जेल के अंदर एंट्री करा देते हैं। सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा अपराधी था, जिसे विधायक की गाड़ी से जेल लाया गया। रात 9 बजे कौन से अपराधी की एंट्री कराई गई? मीडिया कर्मियों को देखकर विधायक लिखी गाड़ी फौरन मौके से रफूचक्कर हो गई।
बुधवार रात विधायक की गाड़ी से जब अपराधी उतरा तो लोगों ने समझा कि निष्कासित बीजेपी नेता डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर हैं। प्रियंरजन आशु दिवाकर किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले में आरोपी हैं। उन पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही 82 का नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। लेकिन विधायक की गाड़ी से जेल लाया गया अपराधी आशु दिवाकर नहीं थे। लोगों ने पूछा यह कौन सा अपराधी है जिसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
जेल में कराई एंट्री
स्थानीय लोगों ने जब सिविल वर्दी में उतरे शख्स से पूछा कि विधायक की गाड़ी से इतनी रात में किसे जेल लाया गया है, वह शख्स आरोपी का मुंह छिपाने लगा। इसके बाद उसे फौरन जेल के गेट के अंदर एंट्री करा दी। लोगों ने उस शख्स को घेर लिया और पूछने लगे कि इतनी रात में किसे जेल के अंदर भेजा है। लेकिन उसने अपना मुंह नहीं खोला।
शांति भंग में भेजा
जानकारी के मुताबिक, जिस आरोपी को जेल लाया गया था, उसे शांति भंग में भेजा गया था। बिल्हौर एसीपी ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी, और उसे 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया था। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय के मुताबिक, चौबेपुर पुलिस शांतिभंग के आरोपी को लेकर आई थी। लेकिन विधायक लिखी गाड़ी से अपराधी को जेल लाने के बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…