जयशंकर से हाथ मिलने वाली यह खूबसूरत राजनेता कौन है, खालिस्तानियों के गढ़ से है सीधा कनेक्शन
Updated on
15-07-2023 01:45 PM
जकार्ता: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी की है। इसमें कनाडा की विदेश मंत्री मिलानी जॉली भी शामिल हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को जकार्ता में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिंसा को उकसाने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने और कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कनाडा इन दिनों खालिस्तानी अलगाववादियों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।
जयशंकर ने जताई सख्त नाराजगी
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जयशंकर ने मेलानी जोली से सख्त नाराजगी भी जताई। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि जकार्ता में कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा हमारे आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। हमारे राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को और हिंसा को भड़काने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने की जरूरत को रेखांकित किया।
भारत ने कनाडा को पहले ही दे दी है चेतावनी
कुछ दिनों पहले कनाडा में भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान भारतीय राजनयिकों के खिलाफ पोस्टर प्रदर्शित किए गए थे। इसमें अधिकारियों के नाम और फोन नंबर के अलावा उनके खिलाफ हिंसा की अपील की गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन पोस्टर्स को लेकर कनाडा के सामने सख्त आपत्ति जताई थी। बाद में कनाडा ने भारत को भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया था। भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से कहा है कि चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ने नहीं दें और इनका बढ़ना रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है।
कौन हैं मिलानी जॉली
मिलानी जॉली कनाडा की विदेश मंत्री के साथ एक वकील भी हैं। वह कनाडा की लिबरल पार्टी की सदस्य हैं। वह कनाडाई संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में अहंटसिक-कार्टियरविले के मॉन्ट्रियल-क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने 2015 के चुनाव में सांसद के तौर पर पहली बार जीत हासिल की थी। उन्होंने बतौर मंत्री कनेडियन हेरिटेज, टूरिज्म,और ला फ्रैंकोफ़ोनी सहित कई विभाग संभाले हैं। जोली ने 2013 के मॉन्ट्रियल नगरपालिका चुनाव में मॉन्ट्रियल के मेयर के लिए भी चुनाव लड़ा था, हालांकि वह डेनिस कोडर्रे से हार गई थीं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…