'इसका कुर्ता किसने फाड़ दिया?' राहुल वैद्य-दिशा परमार ने रणवीर सिंह के साथ दिया पोज, मगर कुत्ते ने खींचा ध्यान
Updated on
10-07-2024 02:14 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में नजर आए सिंगर राहुल वैद्य एक्ट्रेस और पत्नी दिशा परमार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हल्दी सेरेमनी में पहुंचे थे। वहां से इनका वीडियो वायरल हुआ था। सिंगर ने इस सेरेमनी में कुमार शानू और उदित नारायण की तरह स्टेज पर परफॉर्मेंस भी थी। उसके लिए इन्हें स्पेशल इन्वाइट किया गया था। अब सिंगर ने सोशलम मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ फोटो शेयर की है और लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
राहुल वैद्य ने रणवीर सिंह और दिशा परमार के साथ अनंत-राधिका के हल्दी की एक फोटो शेयर की। इसमें एक्टर तो एकदम पीले रंग में रंगे हुए हैं। मगर कपल उनके साथ पोज दे रहे हैं। नारंगी रंग के कुर्ते और पीले पायजामे में रणवीर के मुंह और बालों में हल्दी लगी हुई है। राहुल के चेहरे पर हल्की-फुल्की हल्दी लगी है। मगर दिशा परमार एकदम साफ-सुथरी हैं।
राहुल वैद्य ने अनंत अंबानी को कहा भाई और रणवीर को बाबा
अब इस फोटो को शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, 'अनंत भाई और राधिका की हल्दी में परफॉर्म करना अद्भुत था। उन्हें एक साथ प्यार और खुशी के अनंत समय की शुभकामनाएं। बाबा द स्पेशल मैन, आपने तो शाम में 4 नहीं, 40 चांद लगाए हैं। हर पार्टी, हर महफिल की रौनक, और सबकी जान रणबीर बाबा।' अब इस पोस्ट और फोटो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की बातें कीं और उसे अपने रिएक्शन्स से भर दिया।
राहुल को रणवीर के साथ देख बोले लोग
एक यूजर ने लिखा, 'अबे इसका कुर्ता किसने फाड़ दिया।' एक ने कहा, 'सबसे अच्छी फोटो।' एक ने कहा, 'अरे वाह।' एक ने कहा, 'सुपर।' वहीं, ज्यादातर लोगों ने रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स बयां की। एक ने तो कहा, 'क्या बात है राहुल।' एक यूजर ने लिखा, 'भोली सी सूरत, आंखों में मस्ती, आय हाय।' एक ने पूछा, 'क्या रणवीर संत बनने वाले हैं। '
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…