भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने तय किया है, हर वार्ड में, हर गांव में, हर पंचायत में, हर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। अपने आप को पर्यावरण से जोड़ा जाएगा और हर घर से जाकर मिट्टी लेकर कलश में एकत्र किया जाएगा। हम संकल्प लेंगे कि अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
कार्यकर्ताओं का किया आह्वान
भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारे लाखों कार्यकर्ता, करोड़ों साथियों के साथ सभी शहीदों के घर पर जाकर उनके माता-पिता को, भाई-बहन को याद दिलाना है कि वो अकेले किसी परिवार के नहीं हैं। उनके साथ पूरा देश है। हमारा देश राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत है। इसलिए उन राष्ट्रभक्तों को समर्पण भाव से याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने के उद्देश्य को लेकर हम चले हैं। इसलिए हमने तय किया है कि हर वार्ड में, हर गांव और हर पंचायत में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें याद करना है।
