Select Date:

बीजेपी की सरकार बनी तो कौन होगा राजस्थान का सीएम, रेस में 5 नेता

Updated on 27-11-2023 01:54 PM
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवबंर को मतदान संपन्न हो गया है। इस बार राज्य में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। बंपर मतदान को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी फको सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद है। कांग्रेस मान रही है कि गहलोत की 'सात गारंटी' पर जनता ने उन्हें 'छप्पर फाड़' के वोट दिए हैं। वहीं बंपर वोटिंग को बीजेपी अपने लिए मुफीद मान रही है। अब सभी पार्टियों को 3 दिसंबर को का इंतजार है। लेकिन अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो सीएम कौन बनेगा? ये बड़ा सवाल है। दरअसल राजस्थान चुनाव शुरू होने से पहले बीजेपी ने वसुंधरा राजे को साइड लाइन कर रखा था। ऐसे में बीजेपी से कुछ लोगों के नाम सीएम पद की रेस में चल रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

दीया कुमारी

राजस्थान की विद्याधरनगर सीट से बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया था। राजघरान से संबंध रखने वालीं दीया कुमारी को वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है। हालांकि चुनाव से पहले हुए सर्वे में दीया कुमारी को सीएम पद के तौर पर सिर्फ 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया था।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

मूल रूप से जैसलमेर के रहने वाले गजेन्द्र सिंह शेखावत केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। जोधपुर लोकसभा से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की राजस्थान में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी के चलते चुनाव में टिकट बंटवारे में शेखावत की खूब चली। शेखावत ने खुद चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर बीजेपी को बहुमत मिलता है तो पार्टी केंद्र से इन्हें राजस्थान भेज सकती है। चुनाव से पहले एनडीटीवी के सर्वे में 6 फीसदी लोगों की सीएम के लिए इस बार पहली पसंद गजेंद्र सिंह शेखावत थे।

सतीश पूनिया

राजस्थान में बीजेपी की ओर से सीएम फेस के लिए सतीश पूनिया का भी नाम चल रहा है। दरअसल सतीश पूनिया ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को राज्य में मजबूत किया। मूल रूप से चुरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले सतीश पूनिया राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। साथ ही पार्टी की टॉप लीडरशिप से भी उनकी अच्छी बनती है।

राजस्थान के योगी महंत बालकनाथ

राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ का नाम भी सीएम रेस में चल रहा है। ओबीसी वर्ग से आने वाले महंत बालकनाथ मस्तनाथ मठ के आठवें महंत हैं। बालकनाथ तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी यूपी की तरह यहां भी संत को सीएम बना दे कोई हैरान नहीं होना चाहिए। बता दें, चुनाव से पहले एबीपी के सर्वे में राज्य के 13 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए अपनी पहली पसंद महंत बालकनाथ को बताया था।

वसुंधरा राजे

राजस्थान बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार कई नेता हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। वसुंधरा राजे पार्टी की राज्य में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। चुनाव से पहले हुए कई सर्वे में प्रदेश की 27 फीसदी जनता ने माना कि इस बार अगर बीजेपी जीतती है तो सीएम वसुंधरा राजे को ही होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.